शाहरुख खान के नाम पर धंधा करने वाले शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लड़कियों को फिल्म में काम दिलाने का दे रहा था लालच
7/23/2021 10:36:20 AM

मुंबई. बॉलीवुड एक चमक ऐसी है जिसके लोभ में हर रोज कई छोटे-छोटे शहरों से लोग मायानगरी की ओर रवाना हो जाते हैं। कई ऐसे मासूम लोग भी हैं जो इस ग्लैमर इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने की लत में फर्जी लोगों का शिकार हो जाते हैं। आए दिन लोगों को इंडस्ट्री में काम दिलाने की आड़ में धंधा करने वाले लोगों की गिरफ्तारी के कई मामले सामने आते हैं। हाल ही में सुपरस्टार शाहरुख खान का नाम लेकर ऐसा काम करने वाला एक शख्स दादर से गिरफ्तार हुआ है।
न्यूज एजेंसी के एक ट्वीट के मुताबिक, ये शख्स झांसा देकर लड़कियों की ट्रैफिकिंग किया करता था। ये शख्स सोशल मीडिया पर खुद को इवेंट मैनेजर बताया करता था और लड़कियों को शाहरुख खान की फिल्म में काम दिलाने का झांसा दिया करता था। पुलिस ने 17 साल की एक लड़की को रेस्क्यू किया है जिसे पश्चिम बंगाल से मुंबई लाया गया था।
GRP has rescued a 17-year-old who was trafficked from Palashipara, West Bengal to Mumbai with promise of providing roles in films with Shah Rukh Khan. The man, who lured the girl by posing as an event manager on social media, has been arrested: Dnyaneshwar Katkar, SI, Dadar GRP pic.twitter.com/zJnGfd6tJg
— ANI (@ANI) July 21, 2021
दादर जीआरपी के एसआई ज्ञानेश्वर काटकरी ने बताया कि 'जीआरपी ने 17 साल एक लड़की को बचाया है, जिसे शाहरुख खान के साथ फिल्मों में भूमिकाएं प्रदान करने के वादे के साथ पलाशीपारा, पश्चिम बंगाल से मुंबई लाई गई थी। वह शख्स, जिसने लड़की को सोशल मीडिया पर लालच दिया वह खुद को इवेंट मैनेजर बता रहा है।'
फिलहाल पुलिस इस मामले में आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

CIA प्रमुख विलियम बर्न्स ने बीजिंग में की चीनी नेताओं से मुलाकात

इजरायल-मिस्र सीमा पर गोलीबारी में 3 इजरायली सैनिकों और मिस्र के 1 सैनिक की मौत

ओडिशा रेल हादसा : भारतीय नौसेना ने 43 कर्मियों की मेडिकल टीम भेजी, 1100 से अधिक घायल

Lok Sabha Election: 2024 की तैयारियों में जुटी सपा, अखिलेश ने संभाला मोर्चा...BJP को हराने के लिए बनाई रणनीति