70 के हुए साउथ सुपरस्टार रजनीकांत, पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर किया विश

12/12/2020 10:35:51 AM

मुंबई. सुपरस्टार रजनीकांत आज अपना 70वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को बंगलूरू में हुआ। एक्टर को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। इस खास मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी एक्टर को विश किया है।

PunjabKesari
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर रंजनीकात को बर्थडे विश किया है। पीएम ने लिखा-'प्रिय रजनीकांत जी, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपकी जिंदगी लंबी और स्वस्थ हो।' फैंस इस ट्वीट को खूब लाइक कर रहे हैं और रजनीकांत को बर्थडे विश कर रहे हैं।

PunjabKesari


बता दें हाल ही में रजनीकांत ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021 में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। अप्रैल-मई 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं। रजनीकांत दिसंबर के आखिरी में एक अलग राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर सकते हैं। रजनीकांत के लिए फैंस की दीवानगी इस हद तक बढ़ चुकी है कि वह उन्हें अपना भगवान मानते हैं। सुपरस्टार बनने से पहले रजनीकांत कुली और बस कंडक्टर की नौकरी की थी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Parminder Kaur


Recommended News

Related News