दिवंगत लता मंगेशकर को आखिरी विदाई देने मुंबई जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी! 6.30 बजे होगा अंतिम संस्कार

2/6/2022 1:13:41 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. स्वर कोकिला, सुरों की मल्लिका और भारत का रत्न कहलाने वाली प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर के निधन से आज पूरा देश रो रहा है। रविवार सुबह दिग्गज गायिका के मौत की खबर ने सबको हिलाकर रख दिया। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ये दुखद खबर सुन बड़ा झटका लगा। उन्होंने ट्वीट के जरिए लता दीदी के निधन पर शोक भी व्यक्त किया। वहीं अब खबर है कि पीएम मोदी दिवंगत सिंगर के अंतिम दर्शन के लिए शाम को मुंबई रवाना होंगे।

PunjabKesari


सूत्रों के मुताबिक शाम पांच बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई के लिए रवाना होंगे। लता मंगेशकर को अंतिम विदाई देने के लिए पीएम शाम 6.30 बजे शिवाजी पार्क पहुंचेंगे, वहीं लता दीदी को आखिरी विदाई दी जाएगी।

PunjabKesari


बता दें, लता मंगेशकर के निधन पर दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। उनके सम्मान के तौर पर दो दिनों तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News