मशहूर सिंगर बप्पी लहरी के निधन से दुखी पीएम नरेंद्र मोदी, ट्वीट कर जताया शोक

2/16/2022 9:21:59 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. देश के मशहूर सिंगर और संगीतकार बप्पी लहरी बुधवार सुबह इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन से एक बार फिर देश की आंखे नम हैं। आम लोगों से लेकर सेलिब्रेटीज तक उनके निधन पर सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त कर रहे हैं। इसी बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर बप्पी दा को श्रद्धांजलि दी है और अपना दुख जाहिर किया है।

PunjabKesari


पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर बप्पी दा के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ''श्री बप्पी लाहिड़ी जी का संगीत सर्वांगीण था, विविध भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करता था। पीढ़ियों के लोग उनके कार्यों से संबंधित हो सकते हैं। उनका जीवंत स्वभाव सभी को याद होगा। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।''

 

पीएम के अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने भी बप्पी लहरी के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- ''महान गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनके निधन से भारतीय संगीत की दुनिया में एक बड़ा खालीपन आ गया है। बप्पी दा को उनके बहुमुखी गायन और जीवंत स्वभाव के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। शांति।''

 

 

इसी तरह नेता से लेकर अभिनेता तक सोशल मीडिया के जरिए मशहूर सिंगर बप्पी दा के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News