PM मोदी ने फोन पर लता मंगेशकर को दी बर्थडे की बधाई, कहा- हमेशा ही उनका दुलार मिला
9/28/2020 12:47:14 PM

मुंबई: इंडस्ट्री की सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर 28 सितंबर को अपना 91वें बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर इंडस्ट्री से लेकर कई आम लोगों ने उन्हें विश किया। ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री ने लता मंगेशकर को फोन कर उन्हें 91वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।
इस बात की जानकारी देते हुए मोदी जी ने लिखा-'आदरणीय लता दीदी से बात की और उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। लता दीदी पूरे देश में घर-घर में पहचाना जाने वाला नाम है। हमेशा ही उनका दुलार और आशीर्वाद मिला जिससे मैं स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस करता हूं।'
बता दें कि लता मंगेशकर ने पांच दशक से भी अधिक समय तक संगीत की दुनिया पर राज किया। उन्होंने कई भाषाओं में गीत गाए हैं। उन्हें भारत रत्न समेत अनेक सम्मान एवं पुरस्कारों से नवाजा गया है।
लता मंगेशकर ने गाने की शुरुआत 40 के दशक में कर दी थी,तब वो महज 13 साल की थीं।भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण (1969), दादा साहब फाल्के (1989), पद्म विभूषण (1999) और भारत रत्न (2001) से भी सम्मानित किया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Festivals of july month 2022: जुलाई के पहले पखवाड़े के ‘व्रत-त्यौहार’ आदि

Gupt Navratri 2022: कर्ज का भार कर रहा है परेशान तो 9 दिन करें ये उपाय

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के लिए कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की, जानें किन्हें मिला मौका

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के लिए कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की