PM मोदी ने चिट्ठी लिखकर सांसद किरण खेर को किया बर्थडे विश,एक्ट्रेस ने शुभकामनाओं के लिए कहा शुक्रिया

6/15/2021 11:54:31 AM

मुंबई. कैंसर से जंग लड़ रही एक्ट्रेस किरण खेर ने 14 जून को अपना 69वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिली। लोगों ने किरण के अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना की। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी किरण को चिट्ठी भेज कर जन्मदिन की बधाई दी। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार प्रकट किया है। 

PunjabKesari
किरण ने पीएम मोदी द्वारा भेजी चिट्ठी को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। जिसमें मोदी ने लिखा-  'आपके लंबे जीवन और स्वास्थ्य की कामना करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि भगवान हमेशा आपकी रक्षा करें और आने वाला समय आपके लिए बेहद शानदार हो।' चिट्ठी शेयर करते हुए किरण ने लिखा- 'मेरे जन्मदिन पर आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए बहुत- बहुत धन्यवाद पीएम नरेंद्र मोदी। मैं आपकी शुभकामनाएं प्राप्त करके बहुत विनम्र महसूस कर रही हूं।' 

PunjabKesari
वीडियो में किरण व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही है। किरण कह रही है-  'मैं फैंस को शुक्रिया कहना चाहती हूं। आप सभी की शुभकामनाओं, आप सभी के प्यार और आप सभी की प्रार्थनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। जय हो।' फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं और एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kirron Kher (@kirronkhermp)

बता दें किरण को पति अनुपम खेर ने भी खास अंदाज में बर्थडे की शुभकामनाएं दी थी। अनुपम ने किरण के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थी और लिखा था- 'जन्मदिन मुबारक हो किरण, भगवान आपको लंबा जीवन और बेहतर स्वस्थ्य दे। ईश्वर आपको दुनिया की सारी खुशियां दें! आप एक ईमानदार और निष्पक्ष शख्सियत हैं। इसी खासियत की वजह से पूरी दुनिया में लोग आपको पसंद करते हैं। आप हमेशा स्वस्थ और सुरक्षित रहें। आपके साथ मेरा प्यार और प्रार्थना हमेशा रहेगा

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News