राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी को खली लता दीदी की कमी,शेयर किया उनका गाया आखिरी श्लोक

1/17/2024 1:36:49 PM


मुंबई: पूरे देश में इस समय अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर बेसब्री से इंतजार हो रहा है।हर भारतीय दिए जलाकर भगवान राम का स्वागत करने के लिए तैयार दिखाई दे रहा है। 22 जनवरी को राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा जिसमें कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर को याद किया।उन्होंने सोशल मीडिया पर लता दीदी का आखिरी गाए हुए श्लोक का वीडियो भी शेयर किया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा-'जैसा कि देश बड़े उत्साह के साथ 22 जनवरी का इंतजार कर रहा है जिन लोगों की कमी खलेगी उनमें से एक हमारी प्यारी लता दीदी हैं। यहां उनके द्वारा गाया गया एक श्लोक है। उनके परिवार ने मुझे बताया कि यह आखिरी श्लोक था जिसे उसने रिकॉर्ड किया था।'

 

लता मंगेशकर द्वारा रिकॉर्ड किया गया आखिरी श्लोक 'श्री रामार्पण' है जिसे उन्होंने इतनी शिद्दत से गाया कि हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।

बता दें कि  लता मंगेशकर ने 6 फरवरी 2022 को दुनिया को अलविदा कहा था। उन्होंने 92 की उम्र में अंतिम सांस ली थी। उन्हें भारत की 'स्वर कोकिला कहा जाता था। पीएम मोदी संग उनका रिश्ता भाई-बहन के रिश्ते से कम नहीं था। लता जी अक्सर सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के लिए पोस्ट शेयर किया करती थीं। उनके देहांत के बाद जब रक्षाबंधन का त्योहार आया तब पीएम मोदी भी भावुक हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बहन को याद किया था।

बॉलीवुड स्टार्स को मिला न्योता 

22 जनवरी को देशभर के लोग राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनना चाहते हैं। प्राण प्रतिष्ठा के लिए कई बॉलीवुड हस्तियों को भी निमंत्रण गया है. इन सेलेब्स में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, कंगना रनौत, रणदीप हुड्डा, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली शामिल हैं।

अब बस इंतजार है तो उस ऐतिहासिक लम्हे का जब अयोध्या नगरी में धूमधाम से भगवान राम का स्वागत किया जाएगा


 

Content Writer

Smita Sharma