साउथ एक्टर विवेक की मौत पर पीएम मोदी ने जताया शोक, रजनीकांत और कमल हासन ने भी दी श्रद्धांजलि

4/17/2021 5:01:02 PM

मुंबई. साउथ एक्टर विवेक का आज निधन हो गया है। एक्टर 59 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। विवेक को शुक्रवार को सीने में दर्द हुआ था। जिसके बाद वह बेहोश हो गए थे। चेन्नई के वडापलानी स्थित एसआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर्स ने बताया था कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। हालत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया था। तड़के सुबह 4:35 पर दम तोड़ दिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्टर के निधन पर शोक जताया है। इसके अलावा कई और स्टार्स भी विवेक को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

PunjabKesari

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- 'जाने माने एक्टर विवेक के असामयिक निधन ने बहुत सारे लोगों को सदमा पहुंचाया है। अपने हास्य व बुद्धिमत्तापूर्ण संवाद अदायगी से एक्टर ने लोगों का मनोरंजन किया। उनके जीवन व उनकी फिल्मों में पर्यावरण और समाज के लिए उनकी चिंता विदित है। उनके परिवार के सदस्यों, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।'

PunjabKesari
पीएम मोदी के अलावा सुपरस्टार रजनीकांत ने भी ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है और लिखा- 'सोशल एक्टिविस्ट और मेरे करीबी दोस्त विवेक। उनके निधन से मुझे बहुत दुख हुआ है। मैं शिवाजी के निर्माण के दौरान उनके साथ बिताए गए समय को कभी नहीं भूल सकता। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

PunjabKesari
सुपस्टार कमल हासन ने भी विवेक को याद किया है और लिखा- 'विवेक एक ऐसे इंसान थे, जो महज एक एक्टर नहीं थे बल्कि समाज को अपने काम के जरिए कुछ लौटाना भी चाहते थे. वह इसके लिए एक्टिव होकर काम भी कर रहे थे। उनका जाना तमिल इंडस्ट्री के लिए शोकनीय है।'

PunjabKesari
बता दें रजनीकांत और कमल हासन के अलावा एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, एक्टर प्रकाश राज और सिंगर ए आर रहमान सहित कई और स्टार्स ने भी विवेक को श्रद्धांजलि दी है। विवेक ने फिल्म रन, पेराड़ागन, दूल, अन्नियन, और सिवाजी जैसी फिल्मों में काम किया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News