''नाटू-नाटू'' और ''द एलिफेंट व्हिस्पर्स'' के ऑस्कर जीतने खुशी से झूमे Pm Modi, ट्वीट कर दी बधाई

3/13/2023 11:07:13 AM

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। भारत के लिए आज का दिन काफी इतिहास है। ऑस्कर 2023 में इस बार भारत ने दो अवार्ड अपने नाम किए हैं। आरआरआर के नाटू नाटू गाने को जहां, बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का अवार्ड मिला है। वहीं, द एलिफेंट व्हिस्पर्स ने बेस्ट शॉर्ट फिल्म का अवार्ड अपने नाम किया है। इस पल को हर भारतीय एंजॉय कर रह है और अपने आप को गदगद महसूस कर रहा है। इस गर्व के पल पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है। 

 

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई
पीएम मोदी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा- असाधरण! नाटू-नाटू की लोकप्रियता वैश्विक है। यह एक ऐसा गाना होगा जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा। mmkeeravaani boselyricist और इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए पूरी टीम को बधाई। 

 

इससे पहले भी भारत को दिया गर्व का पल 
बता दें कि, बता दें कि, इससे पहले नाटू-नाटू गोल्डन ग्लोब अवार्ड और क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड भी अपने नाम कर चुका है। वहीं, अब ऑस्कर जीत राजामौली ने इतिहास रच दिया है। भारत  के लिए ये पल काफी गौरव से भरा हुआ है। 

Content Editor

kahkasha