मशहूर एक्टर श्रीराम लागू का निधन, पीएम मोदी समेत इन स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि

12/18/2019 12:52:18 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. हिन्दी और मराठी सिनेमा के मशहूर एक्टर और समाजिक कार्यकर्ता श्रीराम लागू का मंगलवार शाम निधन हो गया। पिछले काफी दिनों से अभिनेता बीमार चल रहे थे। इस दिग्गज एक्टर के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री के सन्नाटा छा गया है। इस पर बॉलीवुड सितारों से लेकर राजनेतिक नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि भेट की है।

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने ट्वीट कर लिखा, ''श्रद्धांजलि, सबसे सहज एक्टर्स में से एक डॉ. श्रीराम लागू हमें छोड़कर चले गये। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। दुर्भाग्यपूर्ण पिछले 25-30 सालों से उनके साथ काम करने का मौका ही नही मिला। वे पुणो में रिटायर्ड जीवन व्यतीत कर रहे थे। बहुत सारा प्यार डॉ. साहब ''

डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा,  ''पूर्व एक्टर डॉ. श्री राम लागू के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। वे एक अच्छे समाज सेवक और बहूगुणी एक्टर थे। उनका हिन्दी सिनेमा में योगदान हमेशा याद रहेगा। ओम शांति''

वहीं देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने भी  अपने ट्वीट के जरिए श्रद्धांजलि व्यक्त की है। श्रीराम लागू को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने लिखा, ''डॉ. श्रीराम लागू बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। कई सालों से उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस के जरिए ऑडियंस का मनोरंजन किया है। उनके कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी सांत्वना है।' ओम शांति''

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट में लिखा, ''सदी के महान कलाकार श्रीराम लागू जी को मेरी तरफ से विनम्र श्रद्धांजलि! हमने एक बहुमुखी व्यक्तित्व को खो दिया है। एक अद्वितीय थिएटर अभिनेता ने सिल्वर स्क्रीन पर अपना दबदबा बनाया और प्रभाव पैदा किया। वह एक सामाजिक कार्यकर्ता भी थे।''
 

 

Smita Sharma