रेप आरोपी पीयूष सहदेव की बढ़ी परेशानी, अब पत्नी के जुड़े मामले पर दर्ज होगा तीसरा केस

3/18/2018 12:13:34 PM

मुंबई: टीवी एक्टर पीयूष सहदेव इसी साल जनवरी में एक्टर पीयूष सहदेव जेल से रिहा हुए हैं। उन पर एक मॉडल का शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगा है। हाल ही में एक बार फिर से पीयूष के खिलाफ तीसरा केस दर्ज हो सकता है। उनकी पत्नी अकांग्षा रावत ने आरोप लगाया है कि वे दोनों जिस अपार्टमेंट में साथ रहते हैं, उसका रेंट एक्टर ने अभी तक नहीं चुकाया है। पूर्व पत्नी का यह भी आरोप है कि एक्टर ने उनके पिता से जो पैसे उधार लिए थे, वे भी नहीं नहीं लौटाए हैं। 

अकांग्षा ने बताया कि साल 2014 में घुटने की सर्जरी की वजह से पीयूष करीब ढाई साल तक बिस्तर पर थे। इसके बाद स्लिप डिस्क की वजह से उनका वजन भी बढ़ गया। घर की माली हालत बिगड़ गई और अकांग्षा की सेविंग्स भी खत्म हो गई। तब पीयूष ने अकांग्शा के पिता से पैसे उधार लिए थे। अकांग्षा और पीयूष अब साथ नहीं रहते हैं।

अकांग्षा का दावा है कि एक्टर ने उन्हें रेंट चुकाने और पिता के पैसे लौटाने की बात इमेल पर की थी। इसका इस्तेमाल वह सबूत के तौर पर करेंगी। बताया जा रहा है कि अकांग्षा इससे पहले भी अपने पति के खिलाफ पुलिस स्टेशन जा चुकी हैं। उन्होंने मुंबई के मलाड पुलिस स्टेशन में पीयूष के खिलाफ उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और पैसों का धोखा देने का केस किया था। 

बता दें कि पीयूष सहदेव ने टीवी सीरियल 'मीत मिला दे रब्बा' से एक्टिंग करियर शुरू किया था। इसके अलावा वह सीरियल 'घर एक सपना', 'गीत', 'मन की आवाज प्रतिज्ञा', 'शपथ' और 'सपने सुहाने लड़कपन के' में नजर आ चुके हैं। सीरियल 'बेहद' में निगेटिव रोल से उनकी लोकप्रियता बढ़ी।

Punjab Kesari