Dance Deewane 3: पीयूष गुर्बेले-रुपेश की जोड़ी के सिर सजा जीता का ताज,ट्राॅफी के साथ घर लाए 40 लाख और चमचमाती कार

10/11/2021 9:27:21 AM

मुंबई: 7 महीने से चल रहे डांस रियालिटी शो डांस दीवाने के इस सीजन का विनर मिल गया है। 10 अक्टूबर को डांस दीवाने 3 का ग्रैंड फिनाले था। दो दिन तक चले ग्रैंड फिनाले में टॉप छह फाइनलिस्ट सोहेल खान, विशाल सोनकर, गुंजन सिन्हा, सागर बोरा, अमन कुमार राज, योगेश शर्मा और सोमांश डंगवाल, आकाश थापा,पीयूष गुर्बेले, रुपेश सोनी, सूचना चोर्ज  और वैष्णवी पाटिल के बीच मुकाबला था।  

'डांस दीवाने' 3 को माधुरी दीक्षित, तुषार कालिया और धर्मेश येलांडे जज कर रहे थे। इस सीजन का खिताब पीयूष गुर्बेले और रुपेश सोनी की जोड़ी ने अपने नाम किया। पीयूष गुर्बेले और रुपेश सोनी को बतौर प्राइज मनी 40 लाख रुपए और मारुति सुजुकी एस प्रेसो कार जीती है। 

शो जीतने के बाद पीयूष ने कहा-'मैं एक्साइटेड हूं, खुश हूं कई सारे इमोशन चल रहे हैं जिसे मैं बयान नहीं कर पा रहा हूं। मेरे लिए सपने जैसा है और मैं जज माधुरी मैम, तुषार सर, धर्मेश सर को धन्यवाद करने के लिए शब्द नहीं है।'

वहीं रुपेश ने कहा-'ये मेरे और मेरे पार्टनर के लिए बड़ी जीत है। ये फेमस सिलेब्स के सामने परफॉर्मेंस करने का एक शानदार सफर था, जिन्होंने हमें पूरे समय हमारी मदद की और मार्गदर्शन किया। इस शो ने हमारे लिए इस फील्ड में एक सफल करियर बनाने के लिए कई दरवाज खोले हैं।'

 

Content Writer

Smita Sharma