सूरज बड़जात्या ने छोटे पर्दे पर शुरू किया नया शो, प्रीमियर 6 मार्च से

2/28/2017 5:00:23 PM

मुंबई: फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या छोटे पर्दे पर एक नया टीवी शो 'पिया अलबेला' शुरू करने जा रहे हैं। इस शो का प्रीमियर 6 मार्च से रखा गया है। सोमवार से शुक्रवार रात 8:30 बजे से ये शो जी.टी.वी. पर टेलिकास्ट होगा। इस शो में लीड रोल में नजर आएंगे अक्षय म्हात्रे, जो एक मराठी एक्टर हैं। वहीं, शीन दास इस शो से डेब्यू कर रही हैं। 

सूरज बताते हैं कि उनके बैनर राजश्री प्रोडक्शन तले बने इस शो का लीड कैरेक्टर नरेन बहुत ही स्पिरिचुअल है, जो साइकोलॉजी पढ़ रहा है। इसके दिमाग में कई सवाल हैं, जिनके जवाब वह भगवान से चाहता है। वह अपनी ही दुनिया में गुम रहता है, इसलिए लोग उसे रिजर्व और एंटी-सोशल समझने लगते हैं। इसी वजह से नरेन को उसके पैरेंट्स भी नहीं समझ पाते हैं।

बता दें कि  इसके अपोजिट लीड एक्ट्रैस शीन दास हैं जो पूजा का किरदार निभा रही हैं। ये बहुत ही कॉन्फिडेंट कैरेक्टर है। सेकंड ईयर बी.कॉम स्टूडेंट होने के साथ ही कराटे चैम्पियन भी हैं।