Pics: ब्रेस्ट इंप्लांट से लेकर बट की सर्जरी करवा कर भी खुश नहीं है यह मॉडल, देखें तस्वीरें

11/27/2016 3:26:45 PM

मुंबई: स्वीडिश मॉडल पिक्सी फॉक्स हमेशा से कार्टून कैरेक्टर जैसी दिखना चाहती थी। इसके लिए वह 100 से ज्यादा सर्जरी करवा चुकीं हैं। लेकिन अब भी वो अपने फिगर से खुश नहीं हैं।

100 सर्जरी करवाने के बाद भी खुद को प्लास्टिक मॉडल कहने वाली पिक्सी अपने फिगर से खुश नहीं हैं। वो अब भी कई और सर्जरी के जरिए अपनी बॉडी में बदलाव लाने के लिए तैयार हैं। 16 इंच पतली कमर पाने के लिए पिक्सी ने 6 पसलियां तक निकलवा दी थीं। 

इसके अलावा उन्होंने अपनी आंखों का रंग हरा करने के लिए भी सर्जरी करवाई हैं। पिक्सी ब्रेस्ट इंप्लांट से लेकर होंठ और बट की सर्जरी तक करवा चुकी हैं। लेकिन फिर भी वो अपने फिगर में बदलाव चाहती हैं।