सीरियस ब्रेन सर्जरी के समय ऐसी हो गई थी ऋतिक की हालात, बर्थडे पर मां ने शेयर की Unseen Photos

1/11/2020 10:07:58 AM

मुंबई: एक्टर ऋतिक रोशन ने 10 जनवरी को अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। ऋतिक बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। ऋतिक की गिनती बॉलीवुड के सबसे मंहगे अभिनेताओं में से एक होती है। उन्होंने साल 2000 में आई फिल्म 'कहो न प्यार' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया।  

उनकी पहली फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। ऋतिक रोशन अब तक कई शानदार फिल्म दे चुके हैं। उनके बर्थडे पर बॉलीवुड के कई स्टार्स और फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। ऋतिक को उनकी मां पिंकी रोशन ने बेहद खास अंदाज में बर्थडे बिश किया। ऋतिक की मां ने इंस्टाग्राम पर बेटे ऋतिक की 7 साल पुरानी कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की।

ऋतिक की ये तस्वीरें उस समय की हैं जब उन्होंने अपनी ब्रेन सर्जरी करवाई थी। सामने आईं तस्वीर में ऋतिक ऑपरेशन थिएटर में नजर आ रहे हैं। अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार साल 2013 में फिल्म बैंग बैंग की शूटिंग के दौरान ऋतिक के सर में चोट लगी थी जिसके कारण उनके दिमाग में रक्त का थक्का जम गया था।

 

इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'आज मैं भारी मन से ऐसी तस्वीरें शेयर कर रही हूं जिसे पहले कभी नहीं देखा गया। हालांकि, यह अफसोस, दुख या चिंता के साथ भारी मन नहीं है। ये ढेर सारे प्यार के साथ फैला हुआ भारी मन है जिसके जरिए खून का हर कतरा मुझे डुग्गू की मां होने का सबसे ज्यादा अहसास करवाता है। हमने अपने बच्चों में चरित्र पैदा किया, उनका समर्थन किया और उन्हें प्रोत्साहित करने का उदाहरण बना दिया है।

क्या होता है जब उनकी सहानभुती, शक्ति और साहस माता-पिता से आगे निकल जाते हैं?' पिंकी ने अपने पोस्ट में आगे खुलासा किया कि ब्रेन सर्जरी के दौरान ऋतिक लगभग बेहोश थे। उन्होंने आगे लिखा-'डुग्गू जब ब्रेन सर्जरी के लिए जा रहा था तो मैं काफी घबराई हुई थी। मेरा ब्लड प्रेशर भी काफी बढ़ा हुआ था। जब डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे तो मैं उसकी हर समय चिंता कर रही थी,लेकिन उसकी आंखों में कोई डर, चिंता और घबराहट नहीं थी।

उसकी इस हिम्मत ने मुझे भी शक्ति दी।' इसके अलावा पिंकी रोशन ने बेटे ऋतिक के इस बारे में और भी प्यारी भरी बातें लिखी हैं। सोशल मीडिया पर ब्रेज सर्जरी की ऋतिक की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

‘Happiest Happiest Birthday Rye... you are the most incredible Man I know.. ♥️😇 🎂🎈#tothebestoflifeaheadofyou #10thjan2020🔥🚩 #bestdaddyaward #bestphilosophertoo ☺️

A post shared by Sussanne Khan (@suzkr) on Jan 9, 2020 at 6:29pm PST

एक्स वाइफ ने भी किया विश 

पिंकी रोशन के अलावा ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने भी उन्हें बेहद खास पोस्ट के जरिए जन्मदिन की बधाई दी है। सुजैन ने इंस्टाग्राम पर ऋतिक और अपने दोनों बेटों की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- जन्मदिन की बधाई Rye, मुझे पता है आप सबसे अविश्वसनीय आदमी हैं। सोशल मीडिया पर सुजैन खान की पोस्ट भी काफी वायरल हो रही है। ऋतिक के फैंस भी उनकी इस पोस्ट में कमेंट के जरिए बधाई दे रहे हैं। 

काम की बात करें तो ऋतिक को आखिरी बार फिल्म 'वार' में देखा गया। इसमें उनके साथ वाणी कपूर और टाइगर श्राॅफ थे। फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर काफी हिट हुई थी।

Smita Sharma