Pics: लग गई दुल्हन को मेहंदी, सामने आईं सोनम कपूर की तस्वीरें

5/6/2018 7:47:16 PM

मुंबईः आखि‍रकार सोनम कपूर को दुल्हन के रूप में सजाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। सोनम की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। सोनम की मेहंदी सेरेमनी में उनके हाथों में मेहंदी रचाई जा रही है।

सोनम के दूल्हे आनंद आहूजा भी इन रस्मों को पूरा करने के लिए कपूर हाउस पहुंच चुके हैं।

इसके अलावा जाह्नवी, खुशी कपूर और कई सितारे भी इस जश्न में शामिल होने एक एक कर पहुंच रहे हैं।

सोनम के हाथों पर मेहंदी लग चुकी है और उनकी पहली तस्वीर से साफ है कि वो बेहद खिलखिलाती हुई दुलहन बनने वाली हैं। 



फिलहाल शादी के घर में तैयारियां ज़ोर शोर से चल रही हैं।

रिया कपूर ने कल एक वीडियो शेयर किया था जहां वो, अर्जुन, अंशुला सब सोनम के कमरे में तैयारियां डिसकस कर रहे थे। 

बता दें फैशन डिजाइनर कुणाल रावल ने अपने इंस्टाग्राम पर मेहंदी के फंक्शन की तस्वीर अपलोड की है। इसमें सोनम कपूर के हाथों में मेहंदी लगी है और वह उनके साथ पोज दे रही हैं। मेहंदी की रस्म में आमतौर पर हरे रंग के कपड़े पहनने की परंपरा से हटकर सोनम ने पिंक पहना है। इस फोटो में होने वाली दुल्हनिया काफी खूबसूरत और खुश दिखाई दे रही हैं। 

Punjab Kesari