दिल्ली से विदा लेने से पहले फिल्म ''वीरे दी वेडिंग'' की एक्ट्रैसेस ने शेयर की सैल्फी

10/15/2017 5:26:20 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें उनके साथ करीना कपूर और सोनम कपूर है।

इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में वह बेहद ही खूबसूरत लग रही है। फोटो में उन्होंने सोनम कपूर की बहन रिया कपूर को कैप्शन में अलग से मेंशन किया है।

 तस्वीरों में ये जानकारी भी दी गई है कि फिल्म के क्रू का दिल्ली में आज आखिरी दिन है। सोनम की बहन और फिल्म की सह-निर्माता रिया कपूर का कहना है कि फिल्म की टीम फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

फिल्म की स्टोरी मेहुल सुरी और निधी मेहरा ने लिखी है। शशांक घोष के निर्देशन में बन रही ‘वीरे दी वेडिंग’ 2018 में रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म की दूसरी प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं।