GF एकता के साथ शादी के बंधन में बंधे सुमित व्यास, खूब जच रही है जोड़ी
9/16/2018 3:14:31 PM
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुमित व्यास ने अपनी गर्लफ्रेंड एकता कौल के साथ से शादी रचा ली है। ये शादी कश्मीरी रीति-रिवाजों से हुई। हाल ही में शादी की कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिनमें दोनों शादी के जोड़े में काफी खूबसूरत लग रहे हैं।
शादी से पहले हुई मेहंदी, हल्दी और संगीत की तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जा रहे हैं।
बता दें कि एकता और सुमित काफी समय से रिलेशन में हैं। पिछले दिनों अपनी सगाई को लेकर ये जोड़ा काफी लाइमलाइट में रहा था। सुमित हाल ही में करीना कपूर के साथ फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में दिखाई दिए थे।
वहीं, एकता की बात करें तो वो कई टेलीविजन शो और सीरियल में दिखाई दे चुकी हैं।