स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मनाते तैमूर की तस्वीर आई सामने

8/8/2017 1:52:35 PM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर अली खान और पत्नी करीना के साथ छुट्टियां मनाने स्विटजरलैंड गए हुए हैं। वहां से सैफ और करीना की कुछ ऐसी तस्वीरें आई हैं जैसी आपने पहले कभी नहीं देखी होंगी। फोटो में तैमूर प्रैम में बैठे हुए काफी क्यूट लग रहे है।


पापा सैफ और मम्मी करीना के साथ छुट्टियां काफी एन्जॉय कर रहे हैं। नवाबी अंदाज में तैमूर की तस्वीर इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। आपको बता दें कि 26 जुलाई को सैफ अपने पूरे परिवार के साथ छुट्टियां मनाने निकले। मुंबई एयरपोर्ट से उनकी तस्वीरें भी हमने आपको दिखाई थीं। ये तैमूर का पहला हॉलीडे है।