पापा सैफ की गोद में नन्हें तैमूर का दिखा नवाबी अंदाज, वायरल हो रही है तस्वीर

10/21/2017 10:14:36 AM

मुंबई: बॉलीवुड में सबसे क्यूट और नन्हें तैमूर अली खान उन स्टार किड्स की लिस्ट में आते है जिनकी तस्वीरों का इंतजार लोगों को हमेशा से रहता है। तैमूर के प्रति लोग इतने दिवाने हैं कि जब उनकी कोई तस्वीर मीडिया में सामने आती है तो धीरे धीरे वह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो जाती है। 


हाल ही में तैमूर की एक और तस्वीर हमारे हाथ लगी है और इस तस्वीर में तैमूर की क्यूटनैस देखते ही बन रही है। तस्वीर में पटौडी खानदान के नवाबजादे अपने पिता सैफ की गोद में बैठे है और आसपास का माहौल देखकर आप समझ जाएंगे कि दिवाली के मौके पर घर की सजावट की गई है और अपने पिता की तरह ही तैमूर ने नेवी ब्लू रंग का कुर्ता और सफेद पायजामा पहना है। पिता की गोद में बैठे तैमूर रोशनी से भरे ग्लास की ओर बड़े ही ध्यान से देख रहे है। अपने बेटे को जिस तरह से सैफ निहार रहे है वह वाकई में इस तस्वीर को ओर भी खूबसूरत बना रही है।