ऐसी दिखनी लगी हैं 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' की एक्ट्रेस, तस्वीरें देख आपकी भी बढ़ जाएंगी ख्वाहिशें

6/16/2019 11:18:27 AM

तड़का टीम. एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने 2003 में डायरेक्टर सुधीर मिश्रा की फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके पहले वह कई विज्ञापनों में काम कर चुकी थीं। हाल में 42 साल की चित्रांगदा मुंबई में एक ईवेंट में नजर आईं। यह एक्ट्रेस  जितनी अपनी फिल्मों की वजह से सुर्खियों में रही उतनी ही अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी। आइए, जानते हैं चित्रांगदा की लाइफ से जुड़ी कुछ बातें...

चित्रांगदा सिंह का जन्म राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई मेरठ से की। इसके बाद उन्होंने होम साइंस से स्नातक की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से की है। चित्रांगदा सिंह की शादी गोल्फ प्लेयर ज्योति रांधवा से हुई थीं। हालांकि, 2014 में दोनों का तलाक हो गया। इनका एक बेटा है ज़ोरावर रंधावा। 

तलाक के बाद चित्रांगदा के अफेयर की खबरें भी सामने आईं। कहा जाता है कि उनकी डायरेक्टर सुधीर मिश्रा से नजदीकियां थी। हालांकि, अभी तक चित्रांगदा से दूसरी शादी नहीं की।  

 

चित्रांगदा लंबे समय के बाद सुधीर मिश्रा की फिल्म 'ये साली जिंदगी' में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके बेहतरीन अभिनय की सभी ने ताऱीफ की थी। इस फिल्म के बाद वह 'देसी बॉयज' में नजर आई। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम नजर आये थे। इसके बाद वह शिरीष कुंदर की फिल्म 'जोकर' से बतौर आइटम गर्ल बड़े परदे पर नजर आई। फिल्म तो नहीं चली, लेकिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को एक नई आइटम गर्ल जरूर मिल गई थी।  

 

Smita Sharma