Makar Sankranti: सुनिए 'काई पो छे' से 'उड़ी उड़ी जाए' तक टॉप पतंगबाजी सॉन्ग्स

1/12/2020 7:20:00 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। पतंगों का त्योहार मकर संक्रांति 2020 लोगों के लिए हमेशा ही खास होता है। नए दशक में एंट्री लेने के बाद यह पहला शुभ अवसर है। इस साल, यह त्यौहार 15 जनवरी, 2020 को मनाया जाएगा। हर कोई इसके लिए एक्साइटेड है। इस त्यौहार पर पतंग उड़ाने की रस्म होती है। बॉलीवुड में हर मूमेंट पर गाने बनाए गए हैं। तो, हम आपके लिए लाए हैं यहां ऐसे 5 गाने जिन्हें सुनकर आप अपनी मेमोरी रिकॉल कर सकते हैं या छतों पर पतंग उड़ाते समय बैकग्राउंड में बजा सकते हैं।

उड़ी उड़ी जाए सॉन्ग (रईस) - 

 

शाहरुख खान और माहिरा खान स्टारर यह गाना बहुत खूबसूरत है। गाने में रोमांस और पतंगों के अलावा इनकी खूबसूरत कैमिस्ट्री का भी जलवा देखने को मिलेगा। 

काई पो चे (हम दिल दे चुके सनम) - 

 

जब बॉलीवुड के पतंग-थीम वाले गानों की बात होती है, तो यह गाना हमेशा से पसंद में रहता है। ऐश्वर्या राय स्टारर सलमान खान का यह ट्रैक भारत में अलग-अलग जगहों पर होने वाली पतंग-लड़ाई के सच्चे सीन्स को दिखाता है।

रूत आ गई रे (अर्थ) - 

 

इस गाने में आमिर खान और नंदिता दास की जोड़ी है। यह उन गीतों में से एक है, जो ग्लैमरस नहीं है, लेकिन सुखविंदर सिंह की आवाज में पूरी तरह से गुजबंप देता है। 

मांजा (काई पो चे) - 

 

सुशांत सिंह राजपूत-अमित साध-राजकुमार राव स्टारर फिल्म का टाइटल ही पतंगबाजी फेस्टिवल का सार है। स्वाभाविक रूप से, इसमें एक पतंग थीम्ड गाना था। यह एक स्लोवर और इमोशनल गाना है। 

ये कुछ ऐसे गाने हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में हमेशा से चली आ रही मकर संक्रांति के गानों की टॉप लिस्ट में जगह बनाई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Akash sikarwar


Recommended News

Related News