एक हफ्तें बाद ही उठने लगी बिग बॉस को बैन करने की मांग, शो पर लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप

10/6/2019 7:53:18 PM

मुंबईः बिग बॉस का 13वां सीजन की अभी शुरूआत ही हुई है। लेकिन शुरूआत में ही ये शो बुरी तरह से विवादों से घिर गया है। इस शो पर अब खतरें के बादल मंडराते नज़र आ रहे हैं। बता दें इस नए सीजन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं जिसके चलते ये शो सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गया है।
 

दरअसल, इस बार सलमान खान ने कंटेस्टेंट के घर में एंट्री करने से पहले ही ये तय कर दिया था कि उनका BFF(बैड फ्रेंड फॉरएवर) कौन होगा। इसके तहत इस बार एक बेड पर दो लोग साथ में सोएंगे। इनमें लड़का और लड़की एक ही बेड साथ में शेयर कर रहे हैं। शनिवार को बिग बॉस के खिलाफ लोगों को गुस्सा का फूटा और इसके बाद ट्विटर पर इसे लेकर कई हैशटैग ट्रेंड करने लगे।
 

बीजेपी नेता सत्यदेव पचौरी ने लिखा- एक समय था जब रामायण,महाभारत चाणक्य,महाराणा प्रताप जैसे सीरियल दिखाए जाते थे,और आज बिग बॉस, रोडीज या सास बहू के झगड़े दिखाकर देश की युवा जनरेशन की मानसिकता को सड़ाया जा रहा है! हमारे देश के कुछ मीडिया वाले घटिया प्रोग्रामों को TRP देने का काम करते हैं!

वहीं दूसरी तरफ एक और यूजर ने लिखा- 'ये कलर्स चैनल पर आने वाला बिग बॉस रियलिटी शो है या भारतीय हिंदू संस्कृति को बदनाम करने का अड्डा।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'बिग बॉस के खिलाफ कैंपेन चलाओ मित्रों। यह शो हमारी भारतीय संस्कृति की धज्जियां उड़ा रहा है। यह बैन होना चाहिए।'

कुछ लोगों का ये भी कहना था कि बिग बॉस शो बिल्कुल एंटरटेनिंग नहीं है और ना ही इस शो के सहारे कोई पॉजिटिव मेसेज दिया जा सकता है। इस शो से केवल देश के कल्चर को खराब करने की कोशिश की जा रही है।

 

Pawan Insha