एक हफ्ते बाद ही उठने लगी ''मुझसे शादी करोगे'' को बैन करने की मांग, मेकर्स पर लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप

2/25/2020 10:09:19 AM

मुंबई: 'बिग बॉस 13' के खत्म होने बाद शहनाज गिल और पारस छाबड़ा इन दिनों 'मुझसे शादी करोगे' में बिजी है। शहनाज और पारस का ये शो शुरुआत से ही सुर्खियों में बना है। इस शो में दोनों अपने लिए लाइफ पार्टनर चुन रहे हैं। वह बात अलग है कि पारस और शहनाज गिल की शादी का यह रिएलिटी शो फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है।

इस बात का सबूत सोशल मीडिया पर मिल रहे कमेंट्स हैं जो प्रीमियर की रात से ही आने शुरू हो गए थे। वहीं  के एक एपिसोड पारस  और शहनाज को रिझाने के लिए कंटेस्टेंट्स पोल डांस करते नजर आए।

स्वयंवर के इस एपिसोड ने तो जैसे लोगों के गुस्से की ज्वाला को ही भड़का दिया है। शो को नकारने के बाद अब फैंस इस शो को बंद करने की मांग करने में जुट गए हैं।

सोशल मीडिया पर लोग मुझसे शादी करोगे के मेकर्स को जमकर खरीखोटी सुना रहे हैं। इतना ही नहीं शो पर बैन लगाने की मांग कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा हमको सिडनाज की केमिस्ट्री देखनी थी। अगर ये नहीं दिखाई जा सकती तो हम इस शो को नहीं देखेंगे। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-'मेकर्स दर्शकों को बेवकूफ बना रहे हैं।

इतना ही नहीं एक यूजर ने तो यह तक लिख डाला कि, इस शो को बंद कर देना चाहिए।

 

यह एकदम बकवास रिएलिटी शो है। तभी तो मेकर्स हम लोगों की भावनाओं के साथ खेल रहे हैं।' कई लोगों ने मेकर्स पर अश्लीलता फैलाने का भी आरोप लगाया।

वहीं खबरें हैं कि ये रियलिटी शो जल्द बंद हो सकता है। शो के फॉर्मेट पर कई लोगों ने सवाल खड़े किए हैं।

 

सूत्रों के मुताबिक मुझसे शादी करोगे को मेकर्स जल्द ऑफएयर कर सकते हैं या फिर शो का फॉर्मेट बदल सकते हैं। शो में कॉमिक एंगल पर ज्यादा फोकस किया जाएगा। वहीं सोशल मीडिया पर लगातार आ रहे कमेंट्स को देखकर ये लग रहा है कि लोग सिडनाज की जोड़ी को देखना चाहते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Smita Sharma