#TheKashmirFiles:द कश्मीर फाइल्स देखकर लौटे लोगों ने अनुपम खेर से कहा-हम नहीं जानते थे कश्मीरी पंडितों के साथ ये सब हुआ..

3/14/2022 11:15:18 AM

मुंबई: इन दिनों अगर किसी फिल्म की जोरों शोरो से चर्चा हो रही है तो वह है फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी द कश्मीर फाइल्स की। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती  पल्लवी जोशी समेत कई स्टार्स हैं।  रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया है। शुरुआत में केवल 700 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई इस फिल्म को दर्शकों की डिमांड के बाद अब देशभर में 2000 स्क्रीन्स पर दिखाया जा रहा है। हर तरफ अनुपम खेर और पल्लवी जोशी की चर्चा हो रही है।

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर #TheKashmirFiles ट्रेंड हो रहा है। फिल्म देख कर लौटे लोग इसकी तारीफों के कसीदे पढ़ रहे हैं। वहीं फिल्म को मिल रहे इतने प्यार को देख अनुपम खेर का भी सीना गर्व से फूल गया है।

कुछ देर पहले ही अनुपम खेर ने कू एप लिखा- 'जब एयरपोर्ट पर आपको 12-15 लोग बोले आपकी #TheKashmirFiles देखी। माफ कीजिएगा! हमें पता ही नहीं था कि कश्मीरी पंडितों के साथ ये सब हुआ था और फिर सिक्योरिटी कहे, खेर साहब! आपकी फिल्म ने दहला दिया। तो इसका मतलब है हमारी फिल्म लोगों के दिलों तक जा रही है।झकझोर रही है! जय हो!'

PunjabKesari

पीएम मोदी ने की तारीफ

हाल ही डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री, प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी पीएम मोदी से मिले। पीएम मोदी ने मेकर्स की तारीफ की कि उन्होंने इस विषय पर फिल्म बनाने की हिम्मत दिखाई। विवेक अग्निहोत्री ने भी एक ट्वीट कर पीएम मोदी का आभार जताया है।

 

 

 

मूवी कलेक्शन

विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म ने पहले दिन जोरदार प्रदर्शन करते हुए उम्मीद से अधिक 3.35 करोड़ का कलेक्शन कर डाला था। हैरानी की बात यह है कि फिल्म का बजट ही 14 करोड़ है। दूसरे दिन फिल्म ने 8.25 करोड़ और तीसरे दिन रिकॉर्डतोड़ 14 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने तीन दिन में ही 25.5 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News