सिंगर अरुण सिंह का नया गाना ''''ishq-e-Di Ramza'' रिलीज, दिल छू लेगें साॅन्ग के बोल

9/7/2020 4:18:08 PM

मुंबई: सिंगर अरुण सिंह का नया रोमांटिक सॉन्ग 'ishq-e-Di Ramza' को लेकर काफी चर्चा में है। इस साॅन्ग के बोल- 'तू ही मेरा दिल चन्ना तू ही मेरी जान है, तुझपे है वारना मैंने सारा जहां है ये,दसां किवें छड्ड के मैनूं कित्ता बुरा हाल है, पता नहीं सी इश्क हुंदा इन्ना बेइमान है।’

साॅन्ग के ये खूबसूरत बोल आपको बताएंगे कि प्यार कितना अनोखा है। 3 हफ्तों पहले रिलीज हुए इस साॅन्ग ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। वर्चुअल प्लैनेट म्यूजिक की ओर से प्रस्तुत किए गए इस गाने लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

इस गाने को लेकर अरुण सिंह का मानना है कि ये एक अनोखी कहानी जिसे लोगों को उनसे खुद को रिलेट करने में आसानी होगी। साॅन्ग दो लव बर्ड्स पर है जो एक दूसरे से अलग हो जाते हैं। अलग होने के बाद अलग-अलग देशो में रहने लगते हैं , लेकिन उनकी यादें अभी भी एक दूसरे के दिलों में हमेशा जिंदा रहती हैं।

इसके बाद लड़काअपने प्यार की तलाश में घूमता है ताकि वह उसके साथ दोबारा लाइफ शुरु कर सके हैं। पर वह लड़की जिंगदी में आगे बढ़ चुकी होती है। लेकिन अंत में उनका मजबूत प्यार, अभी भी एक दूसरे के दिलों में जीवित है, जीतता है।

अरुण सिंह की बात करें तो उन्होंने साल 2005 से अपने करियर की शुरुआत  कानपुर से की थी। अरुण क्लासिकल म्यूजिक के दीवाने थे। साल 2007 में वो मुंबई में उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान साहब के बेटे मुर्तजा मुस्तफा से इंडियन क्लासिकल म्यूजिक की श‌िक्षा भी ली। 'ishq-e-Di Ramza' से पहले उनके 'छूकर मुझे', 'जीना तेरे बिन','रोया हू मैं' जैसे गाने आ चुके हैं। 

Smita Sharma