नंगे पाव शीजान को खदेड़ते हुए कोर्ट ले गई पुलिस, लोगों ने लगाई क्लास, बोले- वह अभी तक दोषी साबित नहीं हुआ

12/29/2022 11:52:41 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. तुनिषा शर्मा सुसाइड मामले में एक्टर और एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान मोहम्मद खान आरोपों के घेरे में हैं। पुलिस शीजान को अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है। बीते बुधवार एक्टर को वसई कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस उन्हें नंगे पांव घसीटते हुए कोर्ट के अंदर लेकर जा रही थी। शीजान संग पुलिस के इस बर्ताव का वीडियो वायरल होने पर लोगों का गुस्सा भड़क गया और वे पुलिस पर अपनी भड़ास निकालते नजर आ रहे हैं।


 


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस किस तरह शीजान की गाड़ी से उतारते ही खदेड़ते हुए अंदर लेकर जा रही है। इस दौरान शीजान का चेहरा टोपी से कवर किया हुआ है और वो नंगे पांव है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Koimoi.com (@koimoi)

एक यूजर ने लिखा- 'यह क्या मूर्खता है। वो कॉन्विक्ट है। बेगुनाह लड़के को हैरास किया जा रहा है।'

 


वहीं दूसरे ने लिखा- 'क्यों ये लोग गुनाह साबित होने से पहले ही गुनाहगार बना देते हैं मुस्लिम को।'


ऐसे ही कमेंट कर अन्य कई यूजर्स ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया।

 

बता दें, 24 दिसंबर को तुनिषा शर्मा ने टीवी शो ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर फांसी लगाकर सुसाइड  कर लिया था। एक्ट्रेस के सुसाइड के बाद उनकी मां ने बेटी के एक्स बॉयफ्रेंड और को-स्टार शीजान खान को आरोपी ठहराया है जिसके बाद पुलिस ने शीजान को गिरफ्तार किया और 30 दिसबंर तक उनकी रिमांड बढ़ गई है।

Content Writer

suman prajapati