#GlobalPrayersForSSR: सुशांत को इंसाफ दिलाने और ग्लोबल प्रेयर के लिए एक हुई पूरी दुनिया, हाथ जोड़ शेयर की तस्वीरें

8/15/2020 11:50:04 AM

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने पूरे हो गए हैं। ऐसे में एक्टर को उनके चाहने वाले खास अंदाज में श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आज यानि  15 अगस्त के मौके पर विश्वभर में लोग उनके लिए दुआ कर रह हैं। सुशांत केस में रोज नए ट्विस्ट सामने आ रहे हैं।

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्तने भारत के स्वतंत्रता दिवसपर लोगों से एक साथ आने और सामूहिक रूप से दिवंगत एक्टर के लिए प्रार्थना #GlobalPrayersForSSR करने का अनुरोध किया था। सुशांत के लिए लाखों लोग एक साथ आए और उन्होंने सुशांत के लिए प्रार्थना की। सुबह दस बजे से पहले ही लोगों ने सुशांत के आत्मा की शांति लिए एक साथ हाथ उठाए। ट्विटर पर #GlobalPrayersForSSR ट्रेंड कर रहा है। देखें फैंस द्वारा किए ट्वीट.....

 

 

 

 

 

 

 

बता दें कि सीबीआई द्वारा केस दर्ज होने के बाद इस केस की  मुख्य आरोपित और सुशांत की गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 
पहले खुद ही सीबीआई की जांच की मांग करने वाली रिया ने सुप्रीम कोर्ट में इसका भी विरोध किया है।  ऐसे में एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई को न्याय दिलाने के लिए #CBIforSSR की मांग करते हुए सामूहिक रूप का आयोजन किया।

इस मुहिम में परिवार को लोगों का साथ मिल रहा है। बता दें कि कंगना रनौत, अनुपम खेर, अंकिता लोखंडे, कृति सैनन, वरुण धवन, परिणीति चोपड़ा, सिद्धांत चतुर्वेदी,जरीन खान,हिना खान, काम्या पंजाबी,अर्जुन बिजलानी समेत कई बॉलीवुड और टीवी स्टार्स भी सुशांत के परिवार के सदस्यों के साथ जुड़कर सीबीआई जांच की मांग के उनके अभियान को समर्थन कर रहे हैं। 
 

Smita Sharma