रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिरी फरहान अख्तर की फिल्म ''तूफान'', लोगों ने लगाया ''लव जिहाद'' फैलाने का आरोप

7/10/2021 5:45:22 PM

मुंबई. एक्टर फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान' 16 जुलाई को रिलीज हो रही है। रिलीज होने से पहले ही फिल्म को लेकर बवाल मच गया है। सोशल मीडिया पर फिल्म के बॉयकाट की मांग की जा रही है। ट्विटर पर #Boycott Troofan ट्रेंड हो रहा है। लोगों ने फिल्म पर लव जेहाद फैलाने का आरोप लगाया है।


लोग पोस्ट्स शेयर कर इसका विरोध कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। जिसमें मुस्लमान लड़के और हिंदू लड़की के प्यार को दिखाया गया है। जिस पर लोगों ने आपत्ति जताई है।

एक यूजर ने लिखा- तूफान मूवी हमारे कल्चर के खिलाफ है। हम इसका विरोध करेंगे।

एक यूजर ने लिखा- याद करो ये वही फरहान अख्तर है, जिसने CAA का विरोध किया था। अब हमारा समय है, इसकी तूफान को आंधी में उड़ा दो।

एक अन्य यूजर ने लिखा- 'हर उस फिल्म को बॉयकॉट करो जो हमारी सभ्यता और धर्म के खिलाफ है।'


फिल्म की बात करें तो  इसमें फरहान और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। फरहान बॉक्सर अजीज अली का किरदार निभा रहे हैं और मृणाल पूजा शाह की भूमिका में है। पारेश रावल भी फिल्म में अहम भूमिका में हैं। पूजा शाह को अजीज अली से प्यार हो जाता है। राकेश ओमप्रकाश मेहरा इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं।

Content Writer

Parminder Kaur