'फिल्मों में हिप्स और...बॉलीवुड के डांस मूव्स पर प्रियंका के बयान पर बिफरे लोग, बोले- '2-4 हॉलीवुड फिल्में क्या कर लीं..

7/5/2023 3:36:56 PM

मुंबई. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धाक जमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। कई दफा वह खुलकर अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में आ चुकी हैं। इसी बीच अब प्रियंका का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यूजर्स उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल कर रहे हैं।

 

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो साल 2016 के एमी अवॉर्ड्स का है, जिसमें एक एंकर एक्ट्रेस से इंडियन सिनेमा के बारे में कुछ सवाल करती हैं और इंडियन फिल्मों के कुछ डांस मूव्स दिखाने के लिए कहती हैं। इस पर प्रियंका कहती हैं- 'इंडियन फिल्मों में हिप्स और बूब्स पर फोकस होता है।' इसके बाद एक्ट्रेस डांस मूव्स करके दिखाती हैं।

PunjabKesari

 

ये वीडियो देखने के बाद यूजर्स प्रियंका को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'हां वही सिनेमा, जहां तुम भी यही सब करती थीं और लोगों के आगे पीछे घूमती थीं।'

PunjabKesari

 

दूसरे ने लिखा, '2-4 हॉलीवुड फिल्में क्या कर लीं, भूल ही गई कि कौन हैं, कहां से आई हैं।' अन्य एक ने कहा, 'इंडियन सिनेमा को इसे बैन कर देना चाहिए, फिर समझ आएगा।' तो किसी ने लिखा, 'अच्छा है चल गई।'

PunjabKesari

 


काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा को हाल ही में  अमेजन प्राइम की वेब सीरीज सिटाडेल में देखा गया था। अब वह जल्द ही बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News

Recommended News