''मेरी प्रिंसेस आयशा..अब नहीं रही'' 1 साल की बहन के निधन से बुरी तरह टूटे पीछे तो देखो फेम पीर अहमद शाह

11/24/2023 5:01:21 PM

मुंबई: क्या आप सभी को पाकिस्तान का वायरल गोल-मटोल बच्चा अहमद शाह याद है? वह व्यक्ति जिसने अपनी क्यूटनेस से हम सभी को अपना कायल बना लिया था, जबकि वह अपने चाचा के लिए आकर्षक ढंग से 'पीछे तो देखो' चिल्लाता था। खैर, वह प्यारा सा बच्चा अब बड़ा हो गया है लेकिन वह अब भी उतना ही प्यारा है जितना सालों पहले था। अब अहमद शाह को लेकर एक खबर सामने आई है।

खबर है कि अहमद शाह और उनका परिवार इन दिनों काफी बुरे दौर से गुजर रहा है। पीर अहमद शाह की साल भर की नन्ही सी बहन की मौत हो गई है। ये जानकारी सोशल मीडिया पर सामने आई है और उन्होंने अपनी बहन की आत्मा की शांति के लिए सभी से सूरह फातिहा पढ़ने के लिए भी कहा है।


अहमद शाह ने इंस्टाग्राम पर अपनी नन्ही सी बहन की तस्वीर पोस्ट की और आंसू बहने वाले और दिल टूटने वाले इमोजी बनाए हैं। सामने आई तस्वीर में आप देख सकते हैं कि अहमद शाह की बहन आयशा बेहद क्यूट थीं और इस तरह का पोस्ट हर किसी को रुआंसा कर रहा है।

सोशल मीडिया पर इस खबर के सामने आते हैं अहमद शाह के फैंस काफी गमजदा है और उनका ढांढस बांध रहे हैं। इसके साथ ही इस बुरे वक्त में फैंस अहमद शाह के परिवार का भी साथ दे रहे हैं।

इससे पहले 26 अक्टूबर को अहम शाह ने अपनी बहन की बेहद प्यारी तस्वीर पोस्ट करते हुए उसके नाम का खुलासा किया था और कैप्शन में सिर्फ आयशा प्रिंसेस लिखा था।

Content Writer

Smita Sharma