''लूडो'' फेम पियरले के घर फिर आई ''नन्हीं लक्ष्मी'', न्यूबाॅर्न बेबी संग शेयर की पहली तस्वीर

1/15/2024 11:24:04 AM

मुंबई:  पॉपुलर साउथ एक्ट्रेस और फिल्म 'लूडो' फेम पियरले माने इस समय सातवें आसमान पर हैं क्योंकि वह हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं। पियरले माने के घर एक बार फिर लक्ष्मी आई है। 13 जनवरी 2024 को  पियरले माने ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया।

एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी बेबी की फोटो शेयर कर फैंस के साथ इस गुड न्यूज को शेयर किया है।

14 जनवरी 2024 को अपने इंस्टा हैंडल से अपने पति श्रीनिश संग एक जॉइंट पोस्ट शेयर की और अपनी बच्ची से फैंस को रूबरू कराया। फोटो में हम न्यू मॉम को बिस्तर पर लेटे हुए देख सकते हैं।वहीं उनकी बेबी उनकी बाहों में बेहद क्यूट लग रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pearle Maaney (@pearlemaany)

मोनोक्रॉम तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा-'9 महीनों के बाद...आखिरकार हम एक-दूसरे से मिले...। यह मैं पहली बार उसे पकड़ रही हूं। उसकी कोमल त्वचा और उसकी छोटी-छोटी धड़कनें हमेशा मेरे सबसे अनमोल पलों में से एक के रूप में याद की जाएंगी... खुशी के आंसू बहे और आज मैं एक और बच्ची की मां बनने पर गर्व महसूस कर रही हूं।'

 

पियरले माने ने 2019 में श्रीनीश अरविंद से शादी की थी, जिनसे उन्हें 'बिग बॉस मलयालम सीज़न 1' में प्यार हो गया था। कपल ने मार्च 2021 में अपनी बेटी नीला श्रीनीश का वेलकम किया था। अब पियरले के घर एक और नन्हीं परी आ गई है। 

Content Writer

Smita Sharma