Breaking: नाबालिग से रेप मामले में ‘नागिन’ फेम एक्टर पर्ल वी पुरी को मिली जमानत

6/15/2021 2:27:36 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 4 जून को टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी की रेप मामले में गिरफ्तारी ने सबको चौंका कर रख दिया था। इस मामले में कई लोग पीड़िता के न्याय की आवाज उठा रहे थे तो कई पर्ल वी पुरी को निर्दोष मानकर उनका सपोर्ट कर रहे है। हालांकि, इन सब के बीच एक्ट को 4 जून को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इसी बीच अब हाल ही में पर्ल वी पुरी को रेप केस में जमानत मिल गई है।

 


पर्ल वी पुरी को 5 जून को मुंबई पुलिस ने रेप केस में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद एक्टर को 14 दिन की हिरासत में भेजा गया था। उसी दिन पर्ल ने कोर्ट में दोबारा जमानत की याचिका दायर की, जिसे 11 जून को हुई सुनवाई में खारिज कर दिया। लेकिन आज यानी 15 जून को हुई सुनवाई में पर्ल वी पुरी को राहत मिली।
पर्ल वी पुरी के वकील जितेश अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि पर्ल वी पुरी को वसई सेशन कोर्ट से जमानत मिल गई है।

 


बता दें कि कुछ दिन पहले पर्ल वी पुरी के खिलाफ एक नाबालिग लड़की और उसके परिजनों ने पर्ल रेप का आरोप लगाया। हालांकि इस मामले में पीड़िता का मां का कहना था कि पर्ल निर्दोष है, उन्हें मेरे पति द्वारा साजिश में फंसाया जा रहा है।

 


वहीं, बीते दिनों एकता कपूर ने भी पर्ल का पक्ष लेते हुए एक लंबा पोस्ट लिखा था और खुलकर एक्टर का समर्थन किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News