रेप मामले में गिरफ्तार पर्ल वी पुरी को मिली जमानत, एक्स गर्लफ्रेंड करिश्मा तन्ना बोलीं-''सच की हुई जीत''

6/5/2021 2:23:18 PM

मुंबई: 'नागिन 3' फेम पर्ल वी पुरी को हाल ही में मुंबई के मलाड स्थित मलवानी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पर्ल वी पुरी पर एक नाबालिग लड़की ने रेप और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। एक्टर की गिरफ्तारी की खबर ने हर किसी को झटका दिया था।

वहीं अब खबर है कि पर्ल वी पुरी को इस मामले में बेल मिल गई है। इस बात की जानकारी खुद पर्ल वी पुरी की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने दी। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा- 'सत्यमेव ज्यते। सच्चाई की जीत हुई और वह जीत गया। #gotbail।'

 

बता दें कि रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता ने बयान में कहा था कि उसके साथ कार में बार-बार रेप किया गया। नाबालिग लड़की और उसके परिवार की शिकायत के बाद एक्‍टर समेत 6 अन्‍य लोगों को बीते शुक्रवार की देर रात अरेस्‍ट किया गया था।


अनीता हसनंदाएनी ने किया पर्ल का सपोर्ट 

पर्ल की दोस्‍त और एक्‍ट्रेस अनीता हसनंदानी ने एक्टर का बचाव किया। उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर पर्ल के साथ एक तस्‍वीर शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा- 'पर्ल के बारे में बेतुकी से खबर के साथ उठी हूं। मैं उसे जानती हूं! यह सच नहीं है... सच नहीं हो सकता... सब झूठ है। मुझे यकीन है कि इसमें कुछ और बात है और सच जल्‍द सामने आएगा। लव यू पर्ल। #ISTANDWITHPEARL।'

काम की बात करें तो पर्ल वी पुरी  'नागिन 3' के अलावा 'दिल की नजर से खूबसूरत', 'फिर भी ना माने बदतमीज दिल', 'मेरी सासू मां', 'नागार्जुन एक योद्धा', 'बेपनाह प्‍यार' और 'ब्रह्मराक्षस 2' जैसे शोज में नजर आ चुके हैं।


 
 

Content Writer

Smita Sharma