रेप केस में बेल मिलने के बाद पहली बार बाहर स्पॉट हुए पर्ल वी पुरी,अनाथ आश्रम के बाहर हाथ जोड़े आए नजर

7/11/2021 9:04:26 AM

मुंबई: 'नागिन' फेम पर्ल वी पुरी बीते दिनों ही  एक नाबालिग संग रेप के आरोप लगे हैं। इस केस में उन्हें कई दिन तक जेल की हवा भी खानी पड़ी। लेकिन अब वह सभी आरोपों से बरी हो चुके हैं। बेल पर बाहर आने के बाद पर्ल पहली बार बाहर स्पॉट हुए हैं। दरअसल, 10 जुलाई को पर्ल वी पुरी ने अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर वह घर से बाहर निकले और मीडिया से रूबरू हुए।

PunjabKesari

बर्थडे के दिन पर्ल को अनाथआश्रम के बाहर स्पॉट किया गया। पर्ल को अंधेरी के सेंट कैथरीन होम के बाहर पर्ल को स्पॉट किया। इस दौरान पर्ल व्हाइट कुर्ते ब्लैक जींस में नजर आए।

PunjabKesari

इस दौरान पर्ल ने सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए मास्क पहना था हालांकि मीडिया को पोज देते हुए उन्होंने इसे उतार लिया था। पर्ल ने कैमरे के सामने हाथ जोड़कर अभिनंदन किया। पर्ल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। 

PunjabKesari

बेल मिलने के बाद बयां किया था दर्द 

पर्ल ने बेल मिल जाने के बाद इंस्टाग्राम से एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया था कि वह बीते कुछ दिनों से काफी परेशानियां झेल रहे हैं। उन्होंने लिखा था- 'लोगों को आजमाने का जिंदगी का अपना ही तरीका है। कुछ महीने पहले मैंने अपनी नानी मां को खो दिया। उनके जाने के 17 दिन मेरे पापा गुज़र गए। फिर मुझे पता चला कि मेरी मां को कैंसर है और फिर ये भयंकर आरोप। पिछले कुछ हफ्ते मेरे लिए किसी बुरे सपने की तरह रहे हैं। रातों-रातों मुझे क्रिमिनल जैसा महसूस करवाया गया। ये सब मेरी मां के कैंसर ट्रीटमेंट के बीच हो रहा था। इस सबने मेरी सुरक्षा की भावना को हिलाकर रख दिया, मैं बहुत असहाय महसूस कर रहा था।'

View this post on Instagram

A post shared by Pearl V Puri (@pearlvpuri)

पर्ल ने आगे लिखा था-'मैं अब भी सदमे में हूं। लेकिन मैंने महसूस किया कि ये सही वक्त है अपने दोस्तों, फैंस और चाहने वालों तक पहुंचने का, जिन्होंने इतना सपोर्ट किया, प्यार दिया परवाह की। मुझपर भरोसा रखने के लिए शुक्रिया। #सत्यमेवजयते पर अभी भी मेरा अटूट विश्वास है। मैं अपने देश के कानून और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा करता हूं और भगवान है यहां। प्लीज अपनी दुआओं को आने दीजिए। '

PunjabKesari

पर्ल वी पुरी ने साल 2015 में अपने करियर की शुरुआत की थी।  करियर की बात की जाए तो उन्होंने बदतमीज दिल शो के बाद, नागिन 3, बेपनाह प्यार और मेरी सासु मां जैसे कई सीरियल्स में काम किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News