पर्ल वी पुरी के घर पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, नानी के बाद अब सिर से उठा पिता का साया

10/15/2020 12:20:33 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. साल 2020 फिल्म और टीवी स्टार्स के लिए काल साबित हो रहा है। आए दिन मनोरंजन जगत से कोई न कोई बुरी खबर सामने आती है। एक बार फिर टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी के घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।  हाल ही में पर्ल के पिता का निधन हो गया है। जिससे पूरा परिवार गहरे सदमें में है।  

 

रिपोर्ट्स के अनुरासस पर्ल का पिता विपीन पुरी का निधन मंगलवार 13 अक्टूबर को हुआ। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। एक्टर के पिता को कुछ दिन पहले ही निमोनिया की शिकायत सामने आई थी, जिसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा। हार्ट अटैक के चलते विपीन पुरी का निधन हो गया। ये बुरी की खबर सुनते ही पर्ल वी पुरी अपने घर के लिए  रवाना हो गए।  


पर्ल अपने पिता के काफी करीब थे। 8 अगस्त को पर्ल के पिता की सालगिरह थी, जिसका जश्न पूरे परिवार ने साथ में सेलिब्रेट किया था।  


बता दें पर्ल का परिवार अभी एक सदमें से उबर नहीं पाया था कि अब उनके पिता के देहांत ने सभी को झंझोड कर रख दिया है। कुछ दिनों पहले ही पर्ल की नानी निधन हो गया था। जिससे एक्टर काफी दुखी थे।


वर्कफ्रंट पर, पर्ल इन दिनों सीरियल ‘ब्रह्मराक्षस 2’ की शूटिंग में व्यस्त थे। पिता के निधन की खबर सुनते ही एक्टर अपने होमटाउन आगरा के लिए रवाना हो गए। 

suman prajapati