पर्ल वी पुरी केस: मां के बाद अब पीड़िता के पिता ने तोड़ी चुप्पी,बोले-झूठ नहीं बोल रही बेटी, तस्वीर देख खुद की पहचान

6/11/2021 11:54:12 AM

मुंबई एक्टर पर्ल वी पुरी के केस में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पर्ल वी पुरी को एक नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में 4 जून को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। पर्ल की गिरफ्तारी के बाद से ही हर कोई उनके सपोर्ट में आ रहा है। आम जनता से लेकर स्टार्स तक का कहना है कि पर्ल को झूठे केस में फंसाया जा रहा है। इतना ही नहीं खुद पीड़िता की मां ने एक स्टेटमेंट जारी कर खुलकर एक्टर का समर्थन करते हुए उन्हें निर्दोष बताया। उन्होंने कहा कि  पीड़िता के पिता उन्हें झूठे आरोपों में फंसा रहे हैं।

इसी बीच अब पीड़िता के पिता ने स्टेटमेंट जारी कर अपना पक्ष रखा है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, वकील ने पीड़िता के पिता  की तरफ से स्टेटमेंट जारी किया है। इस स्टेमेंट में लिखा है- 'मैं वकील मिस्टर आशीष दुबे 5 साल की पीड़िता के पिता का वकील हूं और पर्ल वी पुरी केस में अपने क्लाइंट की तरफ से स्टेटमेंट दे रहा हूं। 5 साल की पीड़िता 5 महीनों तक अपनी मां की कस्टडी में थी और इन 5 महीनों तक बच्ची के साथ उसके पिता का कोई संपर्क नहीं था। एक दिन पीड़िता के पिता जब स्कूल में उसकी फीस जमा करने गए तो वह भागी हुई पिता के पास आई और कहा कि उसे डर लग रहा है और वह उनके साथ जाना चाहती है।

पीड़िता बच्ची के चेहरे पर डर के भाव को देखकर पिता उसे अपने साथ घर ले आए। घर पहुंचने पर बच्ची ने अपने साथ घटा पूरा हादसा बताया। पिता ने तुरंत पुलिस को बुलाया और बच्ची की मेडिकल जांच के बाद कन्फर्म किया गया कि पीड़िता बच्ची सच बोल रही है। उसका मोलेस्टेशन किया गया है।'

नहीं पता था असली  नाम 

स्टेटमेंट में आगे लिखा-पीड़िता बच्ची ने आरोपी का खुलासा उसके ऑन-स्क्रीन नाम से किया जो 'रघबीर' है। चूंकि पीड़िता के पिता कोई टीवी सीरियल नहीं देखते हैं इसलिए वह रघबीर को नहीं पहचान पाए और न ही उन्हें यह पता था कि किसी एक्टर का ऑनस्क्रीन नाम रघबीर है। जांच जब आगे बढ़ी तो पता चला कि रघबीर एक ऑनस्क्रीन कैरेक्टर का नाम है और वो कैरेक्टर जिसने प्ले किया था उसका नाम पर्ल वी पुरी है।

बच्ची ने तस्वीर देख की पर्ल वी पुरी को पहचान

स्टेटमेंट में यह भी दावा किया गया है कि पीड़िता बच्ची को जब तस्वीरें दिखाई गईं तो उनमें पीड़िता ने पर्ल वी पुरी को पहचान लिया। स्टेटमेंट में लिखा- 'जब पीड़ित बच्ची को अन्य एक्टर्स की तस्वीरें दिखाई गईं तो उसने सबके लिए 'ना' में जवाब दिया लेकिन जैसे की पर्ल वी पुरी की तस्वीर दिखाई गई तो पीड़िता ने कन्फर्म किया कि यह वही है जिसने उसका शोषण किया। इसके बादलिस ने पीड़िता बच्ची से बात भी की और स्टेटमेंट लेने के लिए उसे अकेले मजिस्ट्रेट से भी मिलवाया गया।'

स्टेटमेंट में पीड़िता के पिता की तरफ से कहा गया- 'आरोप, कि यह एक खराब शादी है, टॉक्सिक रिलेशनशिप है, पति खराब है, ये सब इसलिए लगाए जा रहे हैं ताकि वास्तविक सच्चाई से ध्यान भटकाया जा सके। यह गलत है। अगर शादी अच्छी है या बुरी तो इसका बच्चे के साथ जो हुआ उससे कोई लेना-देना नहीं है। बच्चे ने सच बोला, मेडिकल रिपोर्ट से पुष्टि हुई तो इस सब की चर्चा क्यों।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arti Puri (@aarti_puri)

पीड़िता की मां का स्टेटमेंट  

वहीं पीड़िता की मां की तरफ से जारी स्टेटमेंट में कहा था- 'पीड़िता की मां बीते 10 सालों से अपनी शादी के सबसे बुरे दौर गुजर रही हैं। बीते दो सालों से उनके पास उनकी बेटी भी नहीं है। पीड़िता की मां के साथ ही हमारा सपॉर्ट भी पर्ल के साथ हैं। हमें उम्मीद है कि जल्दी ही सच्चाई सामने आएगी। पीड़िता की मां अपनी बेटी की कस्टडी के लिए लंबे वक्त से लड़ाई लड़ रही है और ऐसे में अब पीड़िता के पिता ने ये सब साजिश के तौर पर किया है, ताकि वो पीड़िता की मां की छवि कोर्ट के आगे बुरी दिखा सकें और उनकी बेटी उनके पास ही रहे। पीड़िता की मां पर्ल वी पुरी का समर्थन कर रही हैं, क्योंकि वह निर्दोष है। उसे जबरदस्ती इन सब में फंसाया जा रहा है।'
 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma