पर्ल वी पुरी केस: दिव्‍या खोसला कुमार ने सार्वजनिक की पीड़‍िता की डिटेल तो मचा हंगामा,लोगों बोले-''पहले तो इसे 2 साल के लिए जेल में डालो''

6/8/2021 1:52:13 PM

मुंबई: टीवी के फेमस एक्टर पर्ल वी पुरी को नाबालिग लड़की से रेप (Pearl V के आरोप में मुंबई की वसई कोर्ट ने 14 दिनों की न्‍यायिक हिरासत में भेजा है। पर्ल की गिरफ्तारी के बाद से ही कई स्टार्स सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में उतरे। एकता कपूर, निया शर्मा, क्रिस्टल डिसूजा, अली गोनी, करिश्मा तन्ना समेत कई स्टार्स ने पर्ल वी पुरी पर लगे आरोपों को झूठा बताया।

पर्ल को समर्थन करने वालों में टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार  की वाइफ और डायरेक्टर दिव्या खोसला कुमार का नाम भी शामिल है।  हालांकि इस चक्कर में उन्होंने पीड़िता और उसके मां-बाप की पहचान सोशल मीडिया पर उजागर कर दी। दिव्या खोसला द्वारा की गई इस गलती पर लोगों का गुस्सा फूटा है।

दरअसल,कानून के मुताबिक रेप पीड़ित की पहचान और उससे जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी उजागर नहीं की जा सकती लेकिन दिव्या ने सोशल मीडिया पर न सिर्फ रेप पीड़िता की पहचान सार्वजनिक कर दी है, बल्कि उनकी तस्वीरें भी शेयर कर दी हैं। दिव्या की इस लापरवाही को देखते हुए लोगों ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई। उन्होंने लिखा-रेप पीड़िता की पहचान उजागर करना IPC की धारा 228 ए के तहत अपराध है। दिव्या को 2 साल के लिए जेल भेजा जाए। 

दिव्या खोसला ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- 'बहुत ही शर्मनाक और हैरानी वाला काम। चलिए इनसे आपको मिलवा देती हूं। यह लड़की एक्ट्रेस और साथ में यह वही शख्स है जिसने पर्ल वी पुरी पर आरोप लगाया है कि पर्ल ने उसकी पांच साल की बेटी का एक टीवी शो के सेट पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इन दोनों पति-पत्नी का बेटी की कस्टडी के लिए केस चल रहा है। बीते दो साल से बेटी अपने बाप के साथ थी क्योंकि उसने ऐक्ट्रेस पत्नी पर आरोप लगाया है कि वह ऐक्ट्रेस है और बेटी को सेट पर ले गई थी जहां पर्ल वी पुरी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। बेटी अपनी मां के साथ सुरक्षित नहीं है। मुझे लगता है कि इस आदमी को ऐसी कहानी रचने के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट स्क्रीनप्ले अवॉर्ड दे देना चाहिए।'


दिव्या ने आगे लिखा-'अब पुलिस ने पर्ल को गिरफ्तार कर लिया है। मैं जानना चाहता हूं कि पुलिस ने 2019 में उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया, जब यह मामला दर्ज किया गया था। कारण यह है कि दर्ज की गई प्राथमिकी में यह उल्लेख किया गया था कि बच्ची के साथ छेड़छाड़ तब की गई थी, जब वह अपनी मां के साथ थी। पर्ल का नाम एफआईआर में कहीं नहीं था। (मैंने खुद एफआईआर पढ़ी है, जब पर्ल की मां ने कल मुझे मदद के लिए फोन किया था)। नाबालिग की मां ने एकता कपूर के साथ अपने कॉल में कहा कि उसका पति एक है मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने वाला मानसिक व्यक्ति है, उसके पास इसके लिए कई सबूत हैं, वह यह कहकर मामले को सुलझाती है कि पर्ल निर्दोष है और सेट पर ऐसा कुछ नहीं हुआ था।'

उन्होंने आगे लिखा- 'सेट पर उसके साथ गई बच्ची की नौकरानी ने भी पुलिस से यही कहा है।बच्ची खुश थी और खेल रही थी। शूटिंग के बाद मां उसे अपने कुछ दोस्तों के घर भी ले गई, वहां भी वह खुश थी। कृपया ध्यान दें बच्ची 5 साल की है 10 दिन बाद पिता ने स्कूल के बाद बच्चे का अपहरण कर लिया और शारीरिक शोषण का मामला दर्ज किया। फिर भी, न तो बच्चे और न ही पिता ने पर्ल के नाम का उल्लेख किया... 2 साल बाद आज 2021 में जब बच्ची अब 7 साल की है, क्या वह आरोपी को पहचानती है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divyakhoslakumar (@divyakhoslakumar)

एक पल के लिए अगर हम मान लें कि ऐसा कुछ बच्ची के साथ हुआ है तो मैं जानना चाहता हूं कि इतनी कम उम्र में क्या बच्चा उस व्यक्ति का नाम याद रखेगी और उसे पहचान लेगी। इस छोटी लड़की के लिए यह दुख की बात है कि जिस तरह के माता-पिता उसे मिले हैं, मैं केवल उसके लिए प्यार भेजना चाहता हूं। नाबालिग की मां ने एकता कपूर के साथ अपने फोन कॉल में आगे कहा कि बच्चे को पिता ने पढ़ाया है. बेहद परेशान करने वाली बात यह है कि मी टू जैसे आंदोलन का इतनी बुरी तरह से दुरुपयोग किया जा रहा है। बेचारी बच्ची जिसके साथ उसके ही पिता मानसिक रूप से खिलवाड़ कर रहे हैं। पर्ल के लिए यह एक दुखद स्थिति है, करियर की ठीक से शुरुआत करने से पहले ही उनकी प्रतिष्ठा को बड़ा झटका लगा है। क्या इंडस्ट्री में कोई उन्हें काम देगा?'

Content Writer

Smita Sharma