बेल मिलने के बाद रेप के आरोप पर छलका पर्ल वी पुरी दर्द-'मुझे एक रात में बना दिया क्रिमिनल'

6/28/2021 1:49:19 PM

मुंबई: टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी इन दिनों एक बहुत मुश्किल से गुर रहे हैं। बीते दिनों ही पर्ल को नाबाल‍िग से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। एक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर 14 दिन कि न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। र्ल वो 4 जून को पुलिस ने POCSO Act के तहत अरेस्ट किया था। हालांकि 14 दिन अवधि पूरी होने से पहले यानि 15 जून को वसई सेशन कोर्ट ने उन्हें जमानत पर छोड़ा। बेल मिलने के बाद से ही पर्ल इस मामले पर खामोश हैं।

उनकी एक फ्रेंड ने बताया था कि इस आरोप के बाद पर्ल सदमे में चले गए हैं। इसी बीच अब पर्ल ने रेप आरोपों पर चुप्पी तोड़ दी है। बेल मिलने के बाद पर्ल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपना दर्द फैंस के साथ शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने सपोर्ट करने वालों को शुक्रिया कहा है।

पर्ल ने इंस्टाग्राम पर अपना दर्द बयां करते हुए लिखा-'जिंदगी अपने तरीके से लोगों का इम्त‍िहान लेती है! कुछ महीनों पहले नानी मां को खोया, उनके गुजरने के 17वें दिन पापा को खो दिया, फिर पता चला मां को कैंसर है और फिर ये खौफनाक आरोप।  पिछले कुछ हफ्ते मेरे लिए किसी डरावने सपने से कम नहीं रहे। एक ही रात में मुझे के जैसा महसूस करने पर मजबूर कर दिया गया और ये सब कुछ मां के कैंसर ट्रीटमेंट के बीच, ये मेरे अंदर सुरक्षा की भावना को तोड़कर रख दिया...मुझे बेबस कर दिया।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pearl V Puri (@pearlvpuri)

 

पर्ल ने आगे लिखा-'मुझे अभी भी कुछ बिल्कुल शून्य सा महसूस हो रहा है...लेक‍िन फिर मैंने दोस्तों, फैंस और शुभचिंतकों से संपर्क करने की सोची जिन्होंने मुझे प्यार दिया, साथ साथ दिया और मेरी चिंता की। मुझमें भरोसा रखने के लिए धन्यवाद और मैं सत्यमेव जयते में यकीन रखता हूं। मुझे कानून पर, देश की न्यायतंत्र और ऊपरवाले पर विश्वास  प्लीज दुआएं देते रहना!'

बता दें कि पर्ल वी पुरी को पुलिस ने नाबाल‍िग से रेप के आरोप में 5 जून को गिरफ्तार किया था। इस खबर के आने के बाद अनीता हसनंदानी, सुरभि ज्योति, करिश्मा तन्ना, एकता कपूर, दिव्या खोसला कुमार, अली गोनी, निया शर्मा जैसे तमाम सेलेब्स ने पर्ल को निर्दोषी बताया। एकता कपूर ने दावा किया था कि पीड़‍िता के पिता ने जानबूझकर पर्ल को इस केस में फंसाया है। काम की बात करें तो पर्ल 'नागिन 3', 'बेपनाह प्यार', 'ब्रह्मराक्षस' जैसे शोज में नजर आ चुके हैं।
 

 

Content Writer

Smita Sharma