पंडित नेहरू पर विवादास्पद वीडियो बनाने पर एक्ट्रेस पायल रोहतगी को 8 दिनों की न्यायिक हिरासत भेजा

12/16/2019 3:29:25 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर विवादित वीडियो बनाने पर एक्ट्रेस पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने आठ दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अक्सर पायल अपने विवादित बयानों और फोटोशूट के कारण सूर्खियों में रहती हैं, लेकिन इस बार वह बुरी तरह फंस गई हैं। 

  गौरतलब है कि रविवार को एक्ट्रेस पायल रोहतगी को राजस्थान की बूंदी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस बारे में खुद पायल ने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी और साथ ही इस बात की पुष्टि बूंदी पुलिस ने भी की है। 


रोहतगी पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू  और उनके पिता मोतीलाल नेहरू पर आपत्ति जनक टिप्पड़ी की थी। इस मामले में रविवार को उनको हिरासत मे लिया गया था। सोमवार को उन्हें कोर्ट मे पेश किया गया, जहां उन्हें 8 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।


युवा कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पायल रोहतगी के खिलाफ आईटी अधिनियम की धारा 66 और 67 के तहत मामला दर्ज किया गया था।


पायल रोहतगी ट्वीट करते हुए लिखा था, "मुझे मोती लाल नेहरू पर बनाए गए एक वीडियो के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया है।  क्या अभिव्यक्ति की आजादी एक मजाक है?"  

Edited By

Vikas Sharma