डेटिंग के 12 साल बाद आई शुभ घड़ियांः 21 जुलाई को एक-दूजे के होंगे पायल-संग्राम, आर्य समाज के रीति-रिवाजों से होगी शादी

5/20/2022 11:36:28 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. लॉक अप स्टार और एक्ट्रेस पायल रोहतगी पिछले काफी दिनों से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है। पायल पूर्व रेस्लर संग्राम सिंह संग जुलाई में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। 12 साल से डेट कर रहे संग्राम और पायल ने खास पोस्ट शेयर कर अपनी शादी की अनाउंसमेंट की, जिसके बाद फैंस कपल को दूल्हा-दुल्हन के रुप में देखने के लिए एक्साइटड हो गए हैं।


संग्राम सिंह और पायल रोहतगी ने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "इस जुलाई में आ रहा हूं... जहां हमें मन्नतें कहने को मिलती हैं!!! और शादी के बंधन में बंध जाओ!❤️ संग्राम और पायल को प्यार करो।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sangram U Singh🌟🇮🇳 (@sangramsingh_wrestler)


इन तस्वीरों में संग्राम और पायल का एक साथ जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है और उनकी तस्वीर पर लिखा हुआ है- सेव द डेट..आ रहे हैं इस जुलाई।

 

 

साफ स्पष्ट बता दें कि पायल रोहतगी, संग्राम सिंह के साथ 21 जुलाई को एक सिंपल सेरिमनी में सात फेरे लेंगी। 21 जुलाई को ही संग्राम सिंह का बर्थडे है।

 

शादी की बात कंफर्म करते हुए संग्राम सिंह ने कहा कि वह बेहद खुश है। हम 12 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब वक्त आ गया था कि हम अपने रिलेशनशिप को आगे ले जाएं और शादी करें। हमारे पैरंट्स भी काफी वक्त से चाहते थे कि हम शादी कर लें। पायल के साथ इतना लंबा वक्त बिताने के बाद मुझे लगता है कि उससे बेहतर कोई और लड़की मुझे नहीं मिल सकती। वह एकदम सच्ची हैं। शादी तो बस एक ठप्पा है जो समाज के लिए चाहिए। पर लड़की के सम्मान के लिए भी यह जरूरी है।'
संग्राम सिंह ने बताया वह और पायल बेहद सिंपल तरीके से शादी करेंगे। दोनों एक मंदिर में आर्य समाज के रीति-रिवाजों से शादी करेंगे। शादी गुजरात या हरियाणा में होगी। 


बता दें, संग्राम और पायल की पहली मुलाकात रिएलिटी शो Survivor India के सेट पर हुई थी। तभी से दोनों साथ हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News