शादी के बाद पायल रोहतगी ने अदा की नई बहू की सारी रस्में, ''कंगना खुलाई'' में पति संग्राम को चटाई धूल

7/13/2022 8:11:01 AM

मुंबई: एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने  9 जुलाई को लाॅन्ग टाइम बाॅयफ्रेंड संग्राम सिंह संग शादी रचाई। दोनों ने मोहबब्त के शहर आगरा में सात फेरे लिए। शादी की तस्वीरें और वीडियो आए दिन लगातार वायरल हो रहे हैं। वहीं अब इस कपल की कुछ नई तस्वीरें सामने आई है जिसमें न्यूलीवेड कपल शादी की रस्में निभाता नजर आ रहा है।

तस्वीरों में पायल शादी के बाद ससुरालवालों के साथ सभी रस्में अदा करती हुई दिखाई दे रही हैं। उनके चेहरे पर खुशी देखने लायक है। इन वायरल तस्वीरों में दोनों दूल्हा-दुल्हन के जोड़े में नजर आए।

दोनों ने साथ में शादी के बाद खेले जाने वाले खेल भी खेले। तस्वीरें देखकर लग रहा है कि 'कंगना खुलाई' रस्म में पायल और संग्राम सिंह के बीच कड़ी टक्कर का मुकाबला रहा होगा।

ये खेल किसी और ने नहीं बल्कि खुद एक्ट्रेस ने ही जीते, क्योंकि फोटोज में संग्राम सिंह पायल रोहतगी का हाथ पकड़ते दिखाई दिए।

रस्मों के बाद दोनों ने घर के बड़ों का आशीर्वाद भी लिया। एक फोटो में पायल और संग्राम घर की बुजुर्ग महिला के साथ बैठे दिख रहे हैं।


बीते दिनों पायल रोहतगी और संग्राम फेरों के बाद ताजमहल देखने पहुंचे थे। इससे जुड़ी फोटोज खुद पायल रोहतगी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थी।

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की मुलाकात 'सर्वाइवर इंडिया' के सेट पर हुई थी। दोनों के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई थी लेकिन धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई।दोनों ने लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी कर ली।

 

 

 


 

Content Writer

Smita Sharma