पायल रोहतगी के हाथों लगी संग्राम के नाम की मेहंदी, गुलाबी सूट में खुशी से खिला दिखा एक्ट्रेस का चेहरा

7/6/2022 5:51:26 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. रियलिटी शो लॉक अप ने नजर आ चुकीं एक्ट्रेस पायल रोहतगी 9 जुलाई को संग्राम सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। शादी से पहले की रस्में शुरू हो गई हैं और इसी बीच पायल की मेहंदी का एक वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर आते ही खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari


इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पायल रोहतगी गुलाबी रंग के बंधनी के सूट में बेहद खिली-खिली नजर आ रही है। पिंक लिपस्टिक और माथे पर बड़ी सी बिंदी लगाए एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। चेयर पर बैठी पायल दोनों हाथों और पैरों पर मेहंदी लगवाती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ETimes TV (@etimes_tv)

बता दें, पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने लॉक अप शो के बीच ही अपनी शाद की घोषणा कर दी थी। दोनों पिछले 12 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब 9 जुलाई को अपने प्यार को नया नाम देने जा रहे हैं। कपल की शादी आगरा के जेपी पैलेस में होगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News

Recommended News