मुंबई पुल‍िस ने ट्विटर पर पायल रोहतगी को किया ब्लॉक, एक्ट्रेस ने यूं निकाली भड़ास

7/11/2019 5:41:13 PM

मुंबई: एक्ट्रेस पायल रोहतगी अक्सर अपने किसी न किसी विवाद को लेकर सुर्खियों में रहती है। हाल ही में पायल ने मुंबई पुल‍िस पर सवाल उठाते हुए पक्षपात का आरोप लगाया है। पायल का कहना कि मुंबई पुल‍िस ने ट्व‍िटर पर उन्हें ब्लॉक कर दिया है। पायल ने ट्व‍िटर पर मुंबई पुल‍िस के ब्लॉक किए जाने का स्क्रीन शॉट लगाते हुए ल‍िखा, "मुंबई पुलिस ने मुझे क्यों ब्लॉक किया... मुंबई पुल‍िस के इस पक्षपात के बाद तो मुझे हिंदुस्तान में रहने में डर लग रहा है।"

 

 

पायल ने इस बात की जानकारी महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता फड़नवीस को ईमेल करके दी है। पायल ने सोशल मीड‍िया पर मेल का स्क्रीन शॉट शेयर किया है। इस मेल में ल‍िखा है, हेलो अमृता मैम, उम्मीद करती हूं सब अच्छा होगा। मैम, आपको परेशान करने के लिए माफी चाहती हूं। लेकिन आज सुबह मुझे मेरे ऑफ‍िस से पता चला कि मुंबई पुल‍िस ने मेरा वैर‍िफाइड अकाउंट ब्लॉक कर रखा है। एक प्रोफेशनल होने के नाते ऐसा नहीं कर सकते हैं। ये बहुत शॉकिंग है कि किसी टैक्स पेयर नागर‍िक के साथ ऐसा हुआ। पायल ने ल‍िखा, एजाज खान नाम के एक्टर ने मेरे ख‍िलाफ एक वीड‍ियो में गलत बातें कहीं। इन सभी चीजों को मैंने इग्नोर किया। लेकिन अब मैं उम्मीद करती हूं कि आप इस पर ध्यान देंगे। पायल ने इस मेल के साथ वो ल‍िंक भी भेजे जिसमें उनके बारे में अपशब्द कहे गए थे।

 बता दें कि पायल रोहतगी सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी एक्टिव हैं। पिछले दिनों से पायल विवादित बयानों की वजह से खबरों में बनी हुई हैं।

Konika