12 साल लिव इन के बाद संग्राम संग शादी रचाने जा रहीं पायल रोहतगी, बोलीं- परिवार की खुशी के लिए मैरिज करने का समय आ गया है

5/10/2022 1:15:46 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. पायल रोहतगी एक्ट्रेस कंगना रनौत के शो लॉकअप में अपनी अपीयरेंस को लेकर काफी सुर्खियों में थीं। हालांकि, यह कंगना का ये शो खत्म हो चुका है और पायल इस शो की फर्स्ट रनरअप रहीं। वहीं, लॉकअप से बाहर आते ही एक्ट्रेस ने अपनी शादी का ऐलान कर दिया है। वज जल्द ही बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह संग सात फेरे लेंगी।


पायल रोहतगी संग्राम सिंह संग के साथ 12 साल से लीव इन में रह रही हैं। संग्राम  लॉकअप में आकर एक्ट्रेस को प्रपोज भी कर चुके हैं। ‘लॉक अप’ से बाहर आने के बाद पायल ने कहा, वह संग्राम को बारह साल से जानती हैं। हमारी सगाई भी हो चुकी और हम एक ही साथ रहते हैं। हम दोनों सीधे सरल परिवार से हैं। हमारे परिवार के अपने संस्कार और नैतिक मूल्य हैं। हमारे परिवार के लोग हमसे कुछ अपेक्षा रखते हैं। पश्चिमी देशों से ज्यादा हम अपने परिवार को महत्व देते हैं। इस लिए अब समय आ गया है कि अपने परिवार की खुशी के लिए शादी कर लें।’

 

 


पायल रोहतगी ने आगे कहा, ‘रिश्ता दिल से होता है। कागज के टुकड़ों का क्या? वह तो छह महीने में ही फट जाता है। अब हमारे परिवार के लिए हमारी शादी मायने रखती है तो कर लेंगे। पंद्रह साल के उतार चढ़ाव भरे करियर और बारह साल रिलेशनशिप में रहने के बाद अब हमें भी लग रहा है कि ये सही समय शादी करने का और ये धमाकेदार खबर आपको जल्दी मिलेगी।’


हालांकि, इस दौरान पायल ने कोई फिक्स्ड डेट नहीं बताई कि वह कब शादी करवा रही है।

Content Writer

suman prajapati