हनीमून पर मालदीव पहुंची पायल रोहतगी ने दबाए पति के पैर, बीच किनारे संग्राम संग दिखा एक्ट्रेस का दिलकश अंदाज

10/28/2022 5:28:41 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने इसी 9 जुलाई को बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह संग शादी रचाई थी। कपल की शादी की पार्टी काफी दिनों तक चली थी। दोनों ने हैदराबाद, दिल्ली और मुंबई में अपने दोस्तों को ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी थी। वहीं अब शादी के कुछ महीनों बाद दोनों हनीमून मनाने मालदीव पहुंच गए हैं, जहां से एक्ट्रेस ने पति संग अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Team Payal Rohatgi (@payalrohatgi)

मालदीव से पायल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरे शेयर की हैं, जिसमें वह ग्रीन आउटफिट में बेहद स्टाइलिश दिख रही हैं। पायल का ये अवतार उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वहीं हाल ही में शेयर किए गए वीडियो में एक्ट्रेस अपने पति के पैर दबाती हुई नजर आ रही हैं।

 


 

 

समंदर किनारे कपल का बेहद दिलकश अंदाज देखने को मिल रहा है। इस दौरान पायल ग्रीन शॉर्ट्स, चेहरे पर चश्मा लगाए और बालों पर कैप पहने काफी स्टनिंग दिख रही है। वहीं संग्राम भी इस दौरान शॉर्ट्स में दिख रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Team Payal Rohatgi (@payalrohatgi)


बता दें, पायल रोहतगी को शादी से पहले कंगना रनौत के रियलिटी शो 'लॉकअप' में देखा गया था। लॉकअप में पायल ने अपनी अपीयरेंस को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

 


 

Content Writer

suman prajapati