New Pics: सिर्फ पायल ने ही नहीं..संग्राम ने भी रचाई होने वाली दुल्हन के नाम की मेहंदी, कैमरे के सामने यूं फ्लॉन्ट किए मेहंदी वाले हाथ
7/9/2022 1:41:03 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. आखिरकार..वो दिन आ ही गया, जिसका फैंस को बेसबरी से इंतजार था। पायल रोहतगी चंद घंटों में पार्टनर संग्राम सिंह संग शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगी। शादी से पहले उनकी प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इसी बीच पायल की मेहंदी की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें उनके होने वाले पति संग्राम भी नजर आ रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
इन तस्वीरों में पायल रोहतगी हैवी मस्टर्ड कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
इस लहंगे को उन्होंने मैचिंग दुपट्टे के साथ स्टाइल किया है और व्हाइट फूलों की ज्वेलरी से अपने लुक को कंप्लीट किया है।
कुछ तस्वीरों में वह अपने हाथों पर मेहंदी लगवा रही हैं तो कईयों में वह अपने हाथों पर रची मेहंदी फ्लॉन्ट कर रही है।
एक तस्वीर में वह अपने हाथों की मेहंदी होने वाले पति संग्राम को दिखाती भी नजर आ रही है। सिर्फ पायल ने ही नहीं संग्राम ने भी अपने हाथों पर होने वाली दुल्हन के नाम की मेहंदी रचाई। इन तस्वीरों में एक साथ कपल की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है।
वहीं अन्य तस्वीरों में कैमरे के सामने हंसते हुए अपने मेहंदी वाले हाथ फ्लॉन्ट कर रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
बता दें, पायल रोहतगी और संग्राम सिंह पिछले 12 साल से एक दूसरे के साथ हैं। दोनों एक दूसरे को बेहद प्यार करते हैं और आज आगरा के एक पैलेस में कपल अपने प्यार को नया नाम देने जा रहा है। 9 जुलाई को पायल हमेशा-हमेशा के लिए संग्राम की हो जाएंगी।