पायल की गिरफ्तारी के बाद संग्राम सिंह ने पुलिस पर लगाया घूसखोरी का आरोप,बोले- ''सुने बिना ही गन पॉइंट पर उठा ले गए''
6/26/2021 9:12:23 AM
मुंबई: 'बिग बाॅस' फेम पायल रोहतगी अक्सर अपने बड़बोलेपन के लिए चर्चा में रहती हैं। किसी न किसी कारणवश विवादों में रहने वालीं पायल रोहतगी एक बार फिर खबरों में छा गई हैं। पायल को एक गंभीर मामले में अहमदाबाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पायल पर आरोप लगा है कि अहमदाबाद की जिस सोसाइटी में वह रहती हैं, एक्ट्रेस ने उस सोसाइटी के चेयरमैन को धमकी दी है कि वह उन्हें जान से मार देंगी।
इसके बाद शुक्रवार को पायल रोहतगी की गिरफ्तारी हुई। पायल की गिरफ्तारी के बाद उनके पार्टनर और भारतीय रेसलर संग्राम सिंह ने प्रतिक्रिया दी। पायल का बचाव करते हुए संग्राम सिंह ने अहमदाबाद पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने सोसाइटी के लोगों पर जबरन फंड मांगने का आरोप भी लगाया है।
जानकारी के लिए बता दें कि जब पायल की गिरफ्तारी हुई तब संग्राम सिंह मुंबई में थे। उन्हें जैसे ही यह खबर मिली, वह अहमदाबाद पहुंच गए। एक न्यूजचैनल से बात करते हुए संग्राम ने कहा-' पायल ने आज से पांच साल पहले उस सोसायटी में फ्लैट खरीदा है। तभी से सोसायटी वालों की दखलअंदाजी जारी है। अगर पायल घर पर किसी को इंटरव्यू देने के लिए बुलाती थीं, तो सोसाइटी वालों को इससे भी परेशानी थी। इतना ही नहीं सोसाइटी वालों ने पायल से पांच रुपए का फंड मांगा था। इसी को लेकर एक मीटिंग होनी थी. लेकिन पायल जब इस मीटिंग में पहुंची तो वहां पर पुलिस पहले से मौजूद थी। पायल अपना पक्ष रखना चाहती थीं पर उन्हें बोलने नहीं दिया गया। ऐसा लग रहा था जैसे सोसाइटी वालों ने पुलिस को पैसे दे रखे थे।'
सोसाइटी के चेयरमैन ने पायल से की बदतमीजी
इस दौरान संग्राम ने एक वीडियो का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा-'कुछ समय पहले पायल ने एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें उन्होंने सोसाइटी के चेयरमैन की बदतमीजी दिखाई थी। हालांकि, पायल ने इस वीडियो को बाद में डिलीट कर दिया था। चेयरमैन इस वीडियो में यह तक कहता हुआ दिखाई दे रहा था कि वह पुलिस को अपनी जेब में रखता है। पायल इसकी शिकायत पुलिस में करना चाहती थीं लेकिन उस समय मैंनो ने ही उन्हें मना कर दिया था।'
गन पॉइंट पर किया गिरफ्तार
संग्राम ने दावा किया- 'आज जब पायल सोसाइटी कंपाउंड में योगा करने के लिए गईं तब उन्हें पुलिस ने गन पॉइंट पर गिरफ्तार किया। थाने ले जाकर उनके साथ बदसलूकी की गई। महिला कांस्टेबल ने पायल को थप्पड़ मारे और उन्हें थाने में मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पायल को पुलिस नहीं छोड़ रही है और साथ ही उन्हें एक नोटिस पर साइन करने के लिए कह रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि वह पायल को तभी जमानत पर रिहा करेगी जब एक्ट्रेस नोटिस पर साइन कर देंगी पर पायल पुलिस के इस रवैये से काफी नाराज हैं और वह नोटिस पर साइन करने से साफ इंकार कर रही हैं। इसके साथ ही वह कोर्ट को दरवाजा खटखटाने की तैयारी में लगी हैं।'