#Me Too: अनुराग के खिलाफ केस फाइल करेंगी पायल घोष, एक्ट्रेस के वकील ने बयान जारी कर दी जानकारी

9/21/2020 10:43:45 AM

मुंबई. बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप और एक्ट्रेस पायल घोष इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। पायल ने अनुराग पर मीटू का आरोप लगाया है। आरोप लगाने के बाद अब पायल  ने अनुराग के खिलाफ पुलिस में केस फाइल करने का फैसला लिया है।  पायल मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने वाली हैं। पायल के वकील ने इस बात की जानकारी दी है। 


पायल के वकील नितिन सतपुते ने अपने बयान में बताया, पायल 21 सितंबर को केस फाइल करेंगी। एक्ट्रेस ने पहले भी अनुराग के खिलाफ केस करने की कोशिश की थी। लेकिन उसे धमकाया गया था कि अगर उसने ऐसा किया तो उसका बायकॉट कर दिया जाएगा।


पायल ने एक इंटरव्यू में आरोप लगाया कि अनुराग कश्यप ने उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश उस वक्त की जब वो उनसे मिलने उनके घर गई थी। अनुराग उनके सामने पैंट उतारकर खड़े हो गए थे और उनके साथ जबरदस्ती की।


बता दें फिल्ममेकर ने पायल द्वारा लगाए हुए आरोपों का खंडन किया है। पायल के इस आरोप ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। कई लोग अनुराग का  विरोध कर रहे हैं और कई लोग उनका सपोर्ट कर रहे हैं। हाल ही में अनुराग की एक्स वाइफ ने भी फिल्ममेकर का स्पोर्ट किया है और इन आरोपों को गलत बताया है।

Smita Sharma