अब फिल्ममेकर हंसल मेहता पर फूटा पायल घोष का गुस्सा, बोलीं ''ऐसे दरिंदों से समाज को बचाने की जरूरत''

12/30/2020 1:28:57 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस पायल घोष अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अनुराग कश्यप पर रेप का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस ने अब फिल्ममेकर हंसल मेहता पर निशाना साधा है। पायल ने अपनी ट्वीट पर हंसल मेहता पर जमकर तंज कसा है। एक्ट्रेस का ये ट्वीट अब खूब वायरल हो रहा है। 

PunjabKesari


पायल घोष ने हंसल मेहता के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, "हंसल मेहता ने एक महिला के बारे में बात की और उसका मजाक उड़ाया। उनके काम को किनारे रख दिया जाए तो इस तरह के दरिंदों से समाज को बचाने की जरूरत है। वे मामले के बारे में कुछ भी नहीं जानते और एक ऐसी महिला के बारे में बात कर रहे हैं, जो अधिकारों के लिए बाहुबलियों के खिलाफ खड़ी है।"

 

दरअसल, बीते मंगलवार को मिड डे न्यूजपेपर ने अपने दूसरे सालाना शोबिज आइकॉन अवॉर्ड की घोषणा की थी, जिनमें पायल घोष का नाम भी शामिल है। उन्होंने पायल को खौफनाक एक्ट्रेस बताया और कहा कि वे शिकारी कल्चर के खिलाफ खड़ी होकर कई महिलाओं के लिए मिसाल बनी हैं।

 

हंसल मेहता ने इस अखबार की कटिंग अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए इसे अपनी तरह की मूर्खता बताया था, जिस पर पायल घोष ने नाराजगी जाहिर की है।

PunjabKesari


बता दें इससे पहले पायल ने अनुराग कश्यप केस में कोई कार्रवाई करने पर मुंबई पुलिस पर भी निशाना साधा था। एक्ट्रेस ने इस मामले में उन्हें न्याय मिलने में हो रही देरी के चलते नाराजगी जताई थी। पायल ने जहां तक कह दिया था कि उन्हें न्याय के लिए मरना होगा क्या। फिर बात बनेगी। एक्ट्रेस का ये ट्वीट सोशल साइट्स पर खूब वायरल हुआ था।

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News